1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन ब्रिज हमले के पाकिस्तानी मूल के आतंकी को चुपचाप दफन कर दिया गया

लंदन ब्रिज हमले के पाकिस्तानी मूल के आतंकी को चुपचाप दफन कर दिया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2017 09:35 pm IST,  Updated : Jul 23, 2017 09:35 pm IST

पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी खुर्रम शजाद बट्ट को गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया है। खुर्रम लंदन ब्रिज आतंकी हमले में शामिल था। दरअसल, लंदन में कई सारे कब्रिस्तानों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था।

Khuram Shazad Butt | AP File Photo- India TV Hindi
Khuram Shazad Butt | AP File Photo

लंदन: पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी खुर्रम शजाद बट्ट को गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया है। खुर्रम लंदन ब्रिज आतंकी हमले में शामिल था। दरअसल, लंदन में कई सारे कब्रिस्तानों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था।

संडे मिरर की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में उसका एक रिश्तेदार उसका शव लेकर पूर्वी लंदन में एक कब्रिस्तान ले गया था जो उसके पारिवारिक घर के पास है। वहां बगैर किसी शोक सभा के उसे दफन कर दिया था। गौरतलब है कि परिवार को संदेह था कि जनाजा निकालना पहले से ही गमगीन परिवार के लिए और भी पीड़ादायी होगा और इससे नकारात्मक संदेश जाएगा।

बट्ट को दफनाने के बारे में उसके मित्रों और जानने वाले लोगों को सूचना नहीं दी गई। वह लंदन ब्रिज पर पिछले महीने हुए हमले का सरगना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश