1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के शाही परिवार में दरार! प्रिंस हैरी ने माना कि उनके और प्रिंस विलियम के रास्ते अलग हैं

ब्रिटेन के शाही परिवार में दरार! प्रिंस हैरी ने माना कि उनके और प्रिंस विलियम के रास्ते अलग हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2019 03:30 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 03:30 pm IST

प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी...

prince william and prince harry- India TV Hindi
prince william and prince harry

लंदन: प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी।

आइटीवी के साथ एक साक्षात्कार में प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया कि उनके हाई प्रोफाइल जीवन और परिवार के समक्ष दबाव के चलते उनके बीच कुछ अपरिहार्य घटा है। अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्त उन्होंने कहा था, ‘‘हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। हम व्यस्तता के चलते पहले की तरह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं लेकिन मैं उसे बहुत प्रेम करता हूं।’’

प्रिंस हैरी ने कहा, ‘‘भाई होने के नाते आप जानते हैं कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’ प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच मनमुटाव की भी खबरें आई थी। विलियम बड़े भाई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश