1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय मूल के चिकित्सकों, उद्यमियों का सम्मान किया

महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय मूल के चिकित्सकों, उद्यमियों का सम्मान किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 11:38 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 11:38 pm IST

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शनिवार को जारी अपनी वार्षिक जन्मदिन सम्मान सूची में भारतीय मूल के कई चिकित्सकों, चैरिटी वर्कर, संगीतकारों और उद्यमियों समेत सैकड़ों लोगों का सम्मान किया है।

queen elizabeth- India TV Hindi
queen elizabeth

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शनिवार को जारी अपनी वार्षिक जन्मदिन सम्मान सूची में भारतीय मूल के कई चिकित्सकों, चैरिटी वर्कर, संगीतकारों और उद्यमियों समेत सैकड़ों लोगों का सम्मान किया है। देश की सेवा के लिए महारानी के जन्मदिन पुरस्कार के तहत सेलेब्रिटी, खेल, संस्कृति, विज्ञान, राजनीति और परोपकार क्षेत्र से कुल 1149 लोगों की पहचान की गई है।

ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे शीर्ष सम्मान में उत्तरी आयरलैंड में नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में सेवा के लिए बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट में नेत्र विज्ञान की प्रोफेसर उषा चक्रवर्ती और परोपकार एवं स्वयंसेवा क्षेत्र में वित्तीय सेवा के लिए ट्रस्ट फॉर लंदन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत मगनलाल मेहता को सम्मानित किया गया है।

अंतर-धर्म और खासकर सिख समुदाय में सामुदायिक सामंजस्य सेवा के लिए सेवा सिंह मांडला को, फिजियोथेरेपी की सेवा के लिए, भानू रामास्वामी को संगीत के क्षेत्र में, धनोदय श्रीवास्तव को दक्षिण एशियाई कला में सेवा के लिए डा. गीता उपाध्याय समेत अन्य को सम्मानित किया गया है। घोषणा में संगीत और परोपकार के क्षेत्र में सेवा लिए सम्मानित किये गए गायक रोड स्टीवर्ट अब सर हो जाएंगे। उनके छह दशक से ज्यादा के करियर में उनके 10 करोड़ से ज्यादा रिकार्ड बिक चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश