1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश संसद में रक्षाबंधन मनाया गया

ब्रिटिश संसद में रक्षाबंधन मनाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2015 05:56 pm IST,  Updated : Sep 11, 2015 05:56 pm IST

लंदन: ब्रिटिश संसद में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। ब्रिटिश हिंदुओं के हितों का समर्थन करने वाले एक समूह द्वारा आयोजित इस समारोह में राजनेताओं और राजनयिकों ने भाग लिया।  ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर

ब्रिटिश संसद में...- India TV Hindi
ब्रिटिश संसद में रक्षाबंधन मनाया गया

लंदन: ब्रिटिश संसद में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। ब्रिटिश हिंदुओं के हितों का समर्थन करने वाले एक समूह द्वारा आयोजित इस समारोह में राजनेताओं और राजनयिकों ने भाग लिया।  ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर ब्रिटिश हिंदूज द्वारा आयोजित इस समारोह में भारत के उप उच्चायुक्त वीरेंद्र पॉल, सांसद वीरेंद्र शर्मा, सांसद शैलेष वारा, सांसद गेविन बारवैल समेत समुदाय के सदस्यों, काउंसलरों और कई अन्य सांसदों ने शिरकत की। इस समूह के प्रमुख सांसद बॉब ब्लैकमैन हैं।

ब्लैकमैन ने कहा कि समूह हिंदू, सिख और जैन समुदाय की नाराजगी के विषय बने जातीय भेदभाव कानून को हटाने के लिए लॉबिंग में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधि सभा में उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में न केवल क्षेत्र में होने वाले मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा की गई है बल्कि दोनों देशों से सीमापार होने वाली आतंकवादी गतिविधियों का अंत करने का आह्वान भी किया गया है। इस समारोह के अवसर पर हिंदू विद्वान एवं वकील ध्रुव छत्रालिया ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।