1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Research: शब्दों के दोहराव से जल्द भाषा सिखते हैं बच्चे

Research: शब्दों के दोहराव से जल्द भाषा सिखते हैं बच्चे

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 10:50 pm IST,  Updated : May 31, 2016 10:50 pm IST

अगर आपका बच्चा किसी भाषा को सीखने में संघर्ष कर रहा/रही है, तो आप उसे शब्दों को बार-बार दोहरा कर भाषा सिखाएं। एक अध्ययन में यह सलाह दी गई है।

children- India TV Hindi
children

लंदन: अगर आपका बच्चा किसी भाषा को सीखने में संघर्ष कर रहा/रही है, तो आप उसे शब्दों को बार-बार दोहरा कर भाषा सिखाएं। एक अध्ययन में यह सलाह दी गई है। इस अध्ययन से पता चला है कि बच्चे उस चीज का नाम आसानी से याद रख सकते हैं जिसे लगातार दोहरा कर बोला गया है। उदाहरण के लिए रात-रात, दिन-दिन आदि।

प्रमुख शोधार्थी ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के मिटसुहिको ओटा का कहना है, "हमारे अध्ययन के दौरान पहली बार इस तरह के साक्ष्य मिले हैं कि बच्चे दोहराव के साथ जल्दी शब्द सीखते हैं।" ओटा कहते हैं, "यही कारण है कि दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में बच्चों को सीखाने के लिए दोहराव वाले शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे पा पा, दा दा, मा मा, का का, चा चा आदि"

यह अध्ययन लैंग्वेज लर्निग एंड डेवलपमेंट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के दौरान शोध दल 18 महीने के बच्चों पर अध्ययन किया। इसमें शोधकर्ताओं ने विभिन्न तस्वीरों और कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से बच्चों पर अध्ययन किया। उनकी आंखों की पुतलियों की रिकार्डिग से यह पता चला कि दोहराव वाले चीजों पर वे ज्यादा ध्यान देते हैं और तेजी से सीखते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश