1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक ने जलाए दीपावली के दीए

ब्रिटेन में भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक ने जलाए दीपावली के दीए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 07:13 pm IST

ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सनक दिवाली के त्योहार के दौरान दीया जलाते हुए देखे गए। ब्रिटेन में भारतीय मूल के वित्त मंत्री को अपने निवास से बाहर निकल कर दरवाजे के सामने दीयों को जलाते हुए देखा गया।

Rishi Sunak lights diya ahead of Diwali- India TV Hindi
Rishi Sunak lights diya ahead of Diwali Image Source : FILE

लंदन: ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक दिवाली के त्योहार के दौरान दीया जलाते हुए देखे गए। ब्रिटेन में भारतीय मूल के वित्त मंत्री को अपने निवास से बाहर निकल कर दरवाजे के सामने दीयों को जलाते हुए देखा गया। ब्रिटेन में रहते हुए भी वह भारतीय परमपरा का पालन करते पहले भी कई मौकों पर देखें गए है। ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट नंबर 11 के बाहर मिट्टी के दीए जलाए। इंडियन इन लंदन नाम से ट्विटर हेंडल ने उनके दीया जलाते हुए वीडियो को ट्वीट किया है। 

डाउनिंग स्ट्रीट में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री और राजकोष विभाग के कुलपति के आधिकारिक निवास और कार्यालय हैं। ऋषि सनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हर साल दीवाली के मौके पर स्वामीनारायण मंदिर में अन्नकुट की मेजबानी करते है और इस दौरान भोज का भी वितरण करते है। ब्रिटेन में इस साल दीवाली समारोह लोग कोरोना वायरस के कारण घरों में रहकर सेलिब्रेट कर रहे है।

कोरोना वायरस के इस दौर में सुनक का यह संदेश ब्रिटेन में रह रहे उन हिंदुओं के लिए है। सुनक चाहते है कि लोग लॉकडाउन नियमों का पालन करें और मित्रों और परिवारों से मिलने की परंपरा से परहेज करें। सुनक ने कहा इसके बारे में कहा कि मुझे पता है कि एक दूसरे से नहीं मिल पाना कितना मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश