1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में IS के 2 संदिग्ध किए गए गिरफ्तार

रूस में IS के 2 संदिग्ध किए गए गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2017 09:43 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 09:43 am IST

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने देश के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो समर्थकों को हिरासत में लिया है।

russia- India TV Hindi
russia Image Source : PTI

मास्को:  रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने देश के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो समर्थकों को हिरासत में लिया है। एफएसबी के मुताबिक, ये संदिग्ध सुदूर पूर्वी द्वीप साखालिन में बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। हिरासत में लिए गए इन लोगों में एस मध्य एशियाई देश का नागरिक है जबकि दूसरा रूस का नागरिक है।

उनके मुताबिक,"हमें उनके घर की तलाशी लेने के दौरान विस्फोट पदार्थ और विस्फोटक बनाने की सामग्री और अन्य प्रतिबंधित साहित्य मिले।" एफएसबी ने इन दोनों के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश