1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस कपल ने मारकर खाए 30 से ज्यादा लोग, इंसानी अंगों का बनाते थे आचार

इस कपल ने मारकर खाए 30 से ज्यादा लोग, इंसानी अंगों का बनाते थे आचार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 12:45 pm IST

रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। पुलिस ने रूस में एक नरभक्षी परिवार को गिरफ्तार किया है।

russia cannibal family confesses to killing and eating at...- India TV Hindi
russia cannibal family confesses to killing and eating at least 30 people

रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। पुलिस ने रूस में एक नरभक्षी परिवार को गिरफ्तार किया है। इस परिवार ने स्वीकारा है कि उन्होंने 18 साल के अंदर करीब 30 लोगों को मारकर खाया है। पुलिस के मुताबकि उन्होंने घर से 8 लोगों के अंगों को बरामद किया है। पुलिस बाकी लोगों के अंगों की भी तलाश कर रही है। दक्षिण रूस के क्रास्नोडार में रहने वाले 35 साल के दिमित्री बाकेशेव ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने यह काम 1999 में शुरू किया था। (पनामा गेट मामले में आज अदालत के सामने पेश होंगे नवाज शरीफ)

इस अपराध के लिए बाकेशेव के साथ-साथ उनकी पत्नी और 42 वर्षीय नर्स को भी गिरफ्तार किया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार बाकेशेव और उनकी पत्नी लोगों के अंगों को फ्रिज और तहकाने में स्टोर करके रखते थे। लोगों के अंगों को काटकर वे उन्हें जार में भी जमा करके रखते थे। यह भी बताया जा रहा है कि ये दोनों पति-पत्नी इंसानी गोश्त का आचार भी बनाते थे। पुलिस को उनके घर से 19 इंसानो की खाल मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी मिलिट्री एकेडमी में काम करते थे।

पुलिस को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें क्रास्नोडार में एक मोबाइल फोन मिला, फोन में इंसानी अंगों के साथ एक व्यक्ति की फोटो भी थी। इन तस्वीरों में युवक इंसानी अंगों के साथ तस्वीर लेते हुए दिख रहा था। एक फोटो में तो वह एक महिला की खोपड़ी और सिर के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहा है। मिलिट्री एकेडमी के एक वर्कर के हवाले से लिखा है कि जब भी वे लोग उनके कमरे में घुसने की कोशिश की तो वे लोग चिल्लाने और रोने लगते थे। पड़ोसियों का कहना है कि नतालिया काफी गुस्सैल किस्म की महिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश