1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस, भारत का अग्रणी सैन्य आपूर्तिकर्ता देश: पुतिन

रूस, भारत का अग्रणी सैन्य आपूर्तिकर्ता देश: पुतिन

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2016 04:14 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 04:14 pm IST

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस आज भी भारत को उन्नत हथियारों और रक्षा प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने वाला अग्रणी देश है। उन्होंने भारत को रूस का 'विशिष्ट सामरिक साझेदार'

Putin- India TV Hindi
Putin

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस आज भी भारत को उन्नत हथियारों और रक्षा प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने वाला अग्रणी देश है। उन्होंने भारत को रूस का 'विशिष्ट सामरिक साझेदार' बताया।

पुतिन ने गोवा में इस सप्ताहांत होने वाले पांच देशों के ब्रिक्स सम्मेलन से पहले आईएएनएस/स्पूतनिक को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, "दोनों देश सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सक्रिय रूप से सहभागी हैं। रूस उन्नत हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की सीधी आपूर्ति और भारत के साथ संयुक्त अनुसंधानों और सैन्य उद्देश्यों से सामनों के उत्पादन के संदर्भो में अग्रणी बना हुआ है।"

पुतिन ने कहा, "ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का निर्माण और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का विकास सफल संयुक्त परियोजनाएं हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत में कई रूसी परियोजनाओं का न सिर्फ व्यावसायिक महत्व है, बल्कि ये दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक व आर्थिक भूमिका अदा करती हैं।

पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं नए 'भारतीय औद्योगीकरण कार्यक्रम' में फिट बैठती हैं।

उन्होंने कहा, "रूसी कंपनियों को भारतीय बाजार में वास्तविक संभावनाएं दिखती हैं।"

पुतिन ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हमारे देशों के बीच सहयोग सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, जो मित्रता, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश