1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सीरिया में रूस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत

सीरिया में रूस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2018 01:17 pm IST,  Updated : May 08, 2018 01:17 pm IST

सीरिया में रूस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार उसके दोनों पायलटों की मौत हो गयी।  रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से संवाद एजेंसियों ने यह खबर दी है।

Russian helicopter crash in Syria 2 pilot died- India TV Hindi
Russian helicopter crash in Syria 2 pilot died

मॉस्को: सीरिया में रूस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार उसके दोनों पायलटों की मौत हो गयी।  रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से संवाद एजेंसियों ने यह खबर दी है। (महिलाओं द्वारा शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों के चलते न्यूयार्क के अटार्नी जनरल ने दिया इस्तीफा )

तास समाचार एजेंसी ने बयान के हवाले से बताया कि ‘‘ सीरियाई अरब गणराज्य के पूर्वी क्षेत्रों की एक नियमित उड़ान के दौरान एक रूसी केए -52 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गयी। ’’

इसमें बताया गया है कि यह हादसा संभवत: तकनीकी खराबी के कारण हुआ होगा और बचाव टीम ने शवों को बरामद कर लिया है। रूसी सेना का यह दूसरा विमान एक सप्ताह से कम समय के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। तीन मई को रूस का एक लड़ाकू विमान एक एयरबेस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गयी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश