1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी: म्यूनिख के शापिंग सेंटर में गोलीबारी, 10 से ज्यादा की मौत

जर्मनी: म्यूनिख के शापिंग सेंटर में गोलीबारी, 10 से ज्यादा की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 11:18 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 06:15 am IST

जर्मनी के म्यूनिख शहर के शापिंग सेंटर में शुक्रवार को एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में अभी तक 10 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ रही है।

Firing
- India TV Hindi
Firing

म्यूनिख: जर्मनी के म्यूनिख शहर के शापिंग सेंटर में शुक्रवार को एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में अभी तक 10 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ रही है, वहीं कई लोगों के गायब होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक जिस शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की घटना हुई है उसका नाम ओलंपिया आइनकॉफजेंट्रम बताया जा रहा है। यह शापिंग सेंटर म्यूनिख ओलंपिक स्टेडियम के पास ही है। गौरतलब है कि साल 1972 के ओलंपिक खेलों को दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने 11 खिलाड़ियों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश