1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तुर्की तख्तापलट: साजिश को लेकर करीब 6,000 लोग हिरासत में

तुर्की तख्तापलट: साजिश को लेकर करीब 6,000 लोग हिरासत में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 06:19 pm IST

तुर्की ने पिछले दिनों हुई तख्तापलट की साजिश को लेकर 6,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और यह संख्या आगे बढ़ सकती है।

6000 arrested inTurkey- India TV Hindi
6000 arrested inTurkey

इस्तांबुल: तुर्की ने पिछले दिनों हुई तख्तापलट की साजिश को लेकर 6,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और यह संख्या आगे बढ़ सकती है।

सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार न्याय मंत्री बेकिर बोजादाग ने आज बताया, सफाई का अभियान जारी है। हमने करीब 6,000 लोगों को हिरासत में लिया है। यह संख्या 6,000 से उपर जाएगी।

पिछले दिनों सेना के एक गुट ने एर्दोगन सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास किया था, हालांकि तख्तापलट का यह प्रयास नाकाम कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश