1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत और रूस के बीच है विशेष साझेदारी: सोनिया गांधी

भारत और रूस के बीच है विशेष साझेदारी: सोनिया गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2018 11:40 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 11:40 pm IST

सोनिया ने कहा कि रूस के साथ उनके परिवार के संबंध 1927 से हैं जब इंदिरा गांधी के दादा मोतीलाल नेहरू, पिता जवाहर लाल नेहरू और मां कमला पहली बार रूस गये थे...

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

मास्को: संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने आज भारत और रूस के बीच ‘‘विशेष साझेदारी’’ की सराहना की और कहा कि इसने भारत के औद्योगीकरण की आधारशिला रखी। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं।

सोनिया ने कहा कि रूस के साथ उनके परिवार के संबंध 1927 से हैं जब इंदिरा गांधी के दादा मोतीलाल नेहरू, पिता जवाहर लाल नेहरू और मां कमला पहली बार रूस गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा ने नेहरू को उनकी पहली पुस्तक ‘सोवियत रशिया: सम रैंडम स्केचिस एंड इप्रेशन्स’ लिखने के लिए प्रेरित किया था।’’

सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी खुद भी 1953 में रूस गई थीं। अपने पिता को लिखे पत्र में उन्होंने उन्हें बताया था कि वह कितनी उत्साहित तथा मास्को और वहां के लोगों से कितनी और प्रभावित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश