1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अंतरिक्ष यान ने लीं सूर्य की सबसे नजदीकी तस्वीरें, हर जगह दिख रही आग

अंतरिक्ष यान ने लीं सूर्य की सबसे नजदीकी तस्वीरें, हर जगह दिख रही आग

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 10:35 pm IST

यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें लीं तो उस समय यह सूर्य से लगभग सात करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे रास्ते में था।

Sun Pictures Spacecraft took closest pictures of the Sun, fire visible everywhere । अंतरिक्ष यान ने - India TV Hindi
अंतरिक्ष यान ने लीं सूर्य की सबसे नजदीकी तस्वीरें, हर जगह दिख रही आग Image Source : TWITTER/@NASA

केप केनवेरल. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यान ने सूर्य की अब तक की सबसे नजदीकी तस्वीरें ली हैं जिनमें हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान ‘सोलर ऑर्बिटर’ द्वारा ली गईं पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को जारी कीं।

यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें लीं तो उस समय यह सूर्य से लगभग सात करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे रास्ते में था।

यान द्वारा ली गईं सूर्य की इन तस्वीरों में हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक डेनियल मुलर ने कहा कि टीम ने आग की इन लपटों को ‘‘कैम्फायर्स’’ नाम दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश