1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वीडन: स्टॉकहोम ट्रक हमले के संदिग्ध हमलावर की सुनवाई आज

स्वीडन: स्टॉकहोम ट्रक हमले के संदिग्ध हमलावर की सुनवाई आज

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2017 09:40 am IST,  Updated : Apr 11, 2017 09:40 am IST

वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में शुक्रवार को ट्रक से हमला करने वाले मुख्य संदिग्ध रखमत अकीलोव की मंगलवार को अदालत में सुनवाई है।

swedon truck attck- India TV Hindi
swedon truck attck Image Source : PTI

स्टॉकहोम: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में शुक्रवार को ट्रक से हमला करने वाले मुख्य संदिग्ध रखमत अकीलोव की मंगलवार को अदालत में सुनवाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वीडन के टेलीविजन एसवीटी के हवाले से बताया कि अकीलोव (39) शुक्रवार दोपहर को स्टॉकहोम में ट्रक से हमला करने के मामले में मुख्य संदिग्ध हैं।

ये भी पढ़े

राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख डैन एलेसन ने बताया, "मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा मुख्य संदिग्ध ही आरोपी है जिसने भीड़ पर ट्रक से हमला किया। वह पुलिस की गिरफ्त में है और अदालत में उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।"

पुलिस के मुताबिक, अकीलोव के अलावा पुलिस ने रविवार को एक और शख्स को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के बीच में संबंध थे।

आपको बता दें कि स्वीडन पुलिस ने उत्तरी स्टॉकहोम में ट्रक से हमला करने के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। प्रशासन को संदेह है कि वह ट्रक का ड्राइवर हो सकता है। यह हमला शुक्रवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश