1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए इमरान खान से की बात

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए इमरान खान से की बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2019 11:37 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 11:37 pm IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान के कार्रवाई करने की अहमियत पर जोर देने के लिए रविवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की।

Theresa May- India TV Hindi
Theresa May

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान के कार्रवाई करने की अहमियत पर जोर देने के लिए रविवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की। डाऊनिंग स्ट्रीट ने यह जानकारी दी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने खान से फोन पर बात की। 

Related Stories

डाऊनिंग स्ट्रीट प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मे ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से आज बात की। उन्होंने भारत के साथ तनाव घटाने की उनकी प्रतिबद्धता और विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया। प्रवक्ता ने कहा कि नेताओं ने इस संघर्ष के कारणों का हल करने जरूरत पर चर्चा की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश