1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नीस हमले में लापता हुआ बच्चा फेसबुक की मदद से मिला

नीस हमले में लापता हुआ बच्चा फेसबुक की मदद से मिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2016 07:50 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 07:50 pm IST

फ्रांस के नीस शहर में एक ट्रक से सैकड़ों लोगों को कुचलने के हादसे से फैली अव्यवस्था और दहशत के माहौल में खो गए आठ महीने के एक बच्चे को आज फेसबुक के माध्यम से खोज लिया गया है।

NiceAttack- India TV Hindi
NiceAttack

नीस: फ्रांस के नीस शहर में एक ट्रक से सैकड़ों लोगों को कुचलने के हादसे से फैली अव्यवस्था और दहशत के माहौल में खो गए आठ महीने के एक बच्चे को आज फेसबुक के माध्यम से खोज लिया गया है। इस हादसे में कम से 84 लोग मारे गए थे।

फेसबुक पर तियावा बानेर नाम की महिला ने एक अपील जारी कर बच्चे के बारे में जानकारी देने के लिए लोगों से कहा था। बच्चा दहशत के माहौल के बीच गुम हो गया था। महिला ने स्पष्ट किया था कि वह बच्चे की मां नहीं है। महिला की इस पोस्ट को हजारों बार शेयर किया गया और अंतत: खुशखबरी के साथ यह पोस्ट आई कि बच्चा मिल गया। फेसबुक और हमें मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, एक युवती को बच्चा मिला जो उसे अपने घर ले गई। उसके बाद उसने ऑनलाइन खोजबीन कर फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर देखी। महिला ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया। कई अन्य लोगों ने भी अपने लापता प्रियजनों के लिए सोशल मीडिया पर अपील की थी। अधिकारियों ने आज कहा कि मृतकों में दो बच्चे थे और करीब 50 बच्चे अस्पताल में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश