1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मैक्रों को सर्वाधिक वोट मिलने से टोक्यो के शेयरों में आई उछाल

मैक्रों को सर्वाधिक वोट मिलने से टोक्यो के शेयरों में आई उछाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2017 11:01 am IST,  Updated : May 08, 2017 11:03 am IST

फ्रांस में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों की जीत के बाद सोमवार को टोक्यो शेयर एक्सचेंज पर सूचकांक में 1.7 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली....

macron presidnet
- India TV Hindi
macron presidnet

टोक्यो: फ्रांस में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों की जीत के बाद सोमवार को टोक्यो शेयर एक्सचेंज पर सूचकांक में 1.7 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टोक्यो सूचकांक के शेयर एकदिनी में 17 महीनों के उच्चतम स्तर तक चढ़ गए।

जापान का निक्केई सूचकांक सुबह 9.45 बजे 337.54 अंकों यानी 1.74 फीसदी की मजबूती के साथ 19,783.24 पर रहा जो 25 नवंबर 2015 के बाद इसका उच्चतम एकदिनी स्तर है। टॉपिक्स सूचकांक के शेयर 27.66 अंकों यानी 1.78 फीसदी की मजबूती के साथ 1,577.96 पर रहा।

ये भी पढ़ें

मैक्रों के जीतने से निवेशकों को राहत मिली है क्योंकि अब फ्रांस के यूरोपीय संघ से निकलने का निवेशकों में कोई भय नहीं हैं। वहीं, मरीन ले पेन फ्रांस के यूरोपीय संघ से निकलने की हिमायती रही हैं। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार 24 अप्रैल, 2017 को मजबूती के साथ खुले थे।

गौरतलब है कि सामाजिक उदारवादी माने जा रहे मैक्रों को कुल 66.06 फीसदी वोट मिली हैं जबकि उनकी विरोधी मरीन ले पेन को 33.94 फीसदी वोट मिले।  

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में उदारवादी मध्यमार्गी इमैन्युएल मैक्रों को सर्वाधिक वोट मिलने से बाजार को बल मिला था। इस दौरान सेंसेक्स 290.54 अंकों यानी 0.99 फीसदी की मजबूती के साथ 29,65.84 पर बंद हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश