1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ये है UK की सबसे अमीर भारतीय छात्रा, पढ़ाई में मदद के लिए रखे 12 स्टाफ

ये है UK की सबसे अमीर भारतीय छात्रा, पढ़ाई में मदद के लिए रखे 12 स्टाफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 02:00 pm IST

ब्रिटेन में एक गुमनाम भारतीय अरबपति की बेटी को सबसे ‘‘अमीर’’ छात्र बताया जा रहा है। ऐसा दावा है कि उसके परिवार ने स्कॉटलैंड के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसकी मदद के लिये 12 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

UK- India TV Hindi
UK

लंदन: ब्रिटेन में एक गुमनाम भारतीय अरबपति की बेटी को सबसे ‘‘अमीर’’ छात्र बताया जा रहा है। ऐसा दावा है कि उसके परिवार ने स्कॉटलैंड के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसकी मदद के लिये 12 कर्मचारियों को नियुक्त किया है। ‘द सन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अरबपति की बेटी स्कॉटलैंड के पूर्वी तट पर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयू की प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मदद के लिये एक हाउस मैनेजर (घर का प्रमुख देखभाल करने वाला), तीन सहायक, एक माली, एक घरेलू सहायिका और एक रसोइया होंगे। इनके अलावा तीन अन्य सहायक, एक निजी शेफ और शोफर (ड्राइवर) होंगे। (भारत-अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता शुरूआती चरण में )

इसके अनुसार इन सभी को परिवार के नये आलीशान बंगले पर नियुक्त किया जायेगा। यह बंगला इसलिए खरीदा गया है ताकि उनकी बेटी को स्कॉटलैंड के विश्वविद्यालय में चार साल की पढ़ाई के दौरान आम छात्रावास में नहीं रहना पड़े।

कुछ महीने पहले इसके लिये एक विज्ञापन निकाला गया। विज्ञापन में यह कहा गया था कि घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ‘‘खुशमिजाज, ऊर्जावान’’ होनी चाहिए। भर्ती एजेंसी ‘सिल्वर स्वान’ ने नौकरी का यह विज्ञापन दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश