1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान सतर्क रहने को कहा

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान सतर्क रहने को कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2017 08:00 am IST,  Updated : Aug 27, 2017 08:00 am IST

बलात्कार के एक मामले में स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार जाने के बाद भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को ब्रिटेन ने आज सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए कहा कि इस बात की आशंका है कि आगे और बड़ी हिंसा भड़क सकती है।

US UK advisories ask citizens to be alert and vigilant- India TV Hindi
US UK advisories ask citizens to be alert and vigilant

लंदन: बलात्कार के एक मामले में स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार जाने के बाद भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को ब्रिटेन ने आज सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए कहा कि इस बात की आशंका है कि आगे और बड़ी हिंसा भड़क सकती है। (उत्तर कोरिया ने जापान सागर में 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं)

ब्रिटेन सरकार द्वारा जारी परामर्श में भारत जाने वाले यात्रियों को स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने, स्थानीय मीडिया पर नजर रखने और अपनी यात्रा कंपनी के संपर्क में रहने के लिए कहा है। परामर्श में कहा गया है, ब्रिटिश उप उच्चायोग और चंडीगढ़ में ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय आगे और गंभीर हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सोमवार 28 अगस्त तक बंद रहेंगे।

स्थानीय सड़क और रेल यात्रा भी इस अवधि के दौरान प्रभावित रह सकती है। वहीं, कनाडा से मिली एक खबर के मुताबिक वहां की सरकार ने भी भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश