1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

इटली के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

 Published : Dec 09, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 04:17 pm IST

इटली के एक अस्पताल में अचानक आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इटली के अस्पताल में लगी आग।- India TV Hindi
इटली के अस्पताल में लगी आग। Image Source : AP

इटली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। इससे कई लोगों की जान चली गई है। काफी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उसमें भर्ती मरीजों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। टिवोली के महापौर कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सेंट जॉन द इवानजेलिस्ट हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस के जरिये दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
 
बयान के मुताबिक, कम गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों से स्थानांतरित करने से पहले नगर निकाय के जिमनेजियम में रखा गया। दमकल विभाग के बयान के मुताबिक, आग लगने की घटना शुक्रवार देर रात हुई और जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। टिवोली मध्य रोम के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर दूर अवस्थित है और यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पुरातत्व स्थल विला डी एस्टे और विला एडरियाना के लिए जाना जाता है जो यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

रात होने की वजह से बचाव अभियान में हुई मुश्किल

रात का वक्त होने की वजह से बचाव अभियान में काफी मुश्किल हुई। हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कई लोगों की जान बचाई। मगर जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 4 लोग अपने जीवन से हाथ धो चुके थे। (एपी)
 
यह भी पढ़ें
अमेरिका में 15 वर्ष के किशोर को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्म जानकर कांप उठेगा कलेजा

मेक्सिको में अपराधियों और ग्रामीणों में हुआ भीषण संघर्ष, 11 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश