1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, हाथ में चाकू लेकर घुसे हमलावर ने 3 लोगों को किया घायल

फ्रांस के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, हाथ में चाकू लेकर घुसे हमलावर ने 3 लोगों को किया घायल

 Published : Feb 03, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 04:52 pm IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकूबाजी होने का बड़ा मामला प्रकाश में सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया। इसके बाद उसने 3 लोगों पर चाकू से वार कर दिया। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

पेरिसः  फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा में बड़ी चूक होने का मामला सामने आ रहा है। एक हमलावर चाकू लेकर यहां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया और उसने 3 लोगों को चाकू मार दी। चाकू लगने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला फ्रांस के  गारे डे ल्योन ट्रेन स्टेशन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक हमलावर ने यहां चाकू घोपकर तीन लोगों को घायल कर दिया।
 
पेरिस पुलिस के अनुसार हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास धारदार हथियार था, जिसे बरामद कर लिया गया है। उससे पुलिस स्टेनश में पूछताछ की जा रही है। घटना के तत्काल बाद मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा पुलिस ने तुरंत कोई जानकारी नहीं दी है। यह हाल तब है जब पेरिस इस साल ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इस खेल में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के देश मौजूद होंगे। मगर इससे ठीक पहले रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। 

हमलावर ने क्यों किया हमला

आखिर हमलावर ने जिन 3 लोगों को अपना शिकार बनाया, उसकी वजह क्या थी। आखिर उससे कौन सी दुश्मनी थी। फिलहाल इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल पाई है। हमलावर से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही हमला करने का असली कारण पता चल सकेगा। 
 

यह भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश