1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. संकट में फंस गई नाव, 400 सवारों को लेकर जा रही थी माल्टा से ग्रीस, फ्यूल खत्म हुआ, कैप्टन भाग निकला

संकट में फंस गई नाव, 400 सवारों को लेकर जा रही थी माल्टा से ग्रीस, फ्यूल खत्म हुआ, कैप्टन भाग निकला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 10, 2023 08:51 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 09:31 am IST

नाव से फोन किया गया उसमें कहा गया कि नाव में ईंधन भी खत्म हो गया है। इसका निचला हिस्सा पानी से भर गया है। बताया जाता है कि नाव का कैप्टन इसे छोड़कर जा चुका है और नाव पर कोई भी ऐसा नहीं है जो इसे संभाल सके। नाव पर सवार लोगों में काफी भय का माहौल है।

संकट में फंस गई नाव, 400 सवारों को लेकर जा रही थी माल्टा से ग्रीस, फ्यूल खत्म हुआ, कैप्टन भाग निकला- India TV Hindi
संकट में फंस गई नाव, 400 सवारों को लेकर जा रही थी माल्टा से ग्रीस, फ्यूल खत्म हुआ, कैप्टन भाग निकला Image Source : TWITTER

उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर की ओर जा रही नाव अपना रास्ता भटक गई है और संकट में फंस गई है। बताया जा रहा है कि इस नाव में 400 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह नाव माल्टा से ग्रीस यानी यूनान की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीच में यह नाव अपना रास्ता भटक गई। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि हमे नाव से एक फोन कॉल प्राप्त हुआ है। जर्मनी की एनजीओ सी वॉरट इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि जो लोग नाव पर सवार हैं, उनकी जान जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए ईयू से तत्काल मदद की गुहार लगाई गई है।

नाव से फोन किया गया उसमें कहा गया कि नाव में ईंधन भी खत्म हो गया है। इसका निचला हिस्सा पानी से भर गया है। बताया जाता है कि नाव का कैप्टन इसे छोड़कर जा चुका है और नाव पर कोई भी ऐसा नहीं है जो इसे संभाल सके। नाव पर सवार लोगों में काफी भय का माहौल है। कई लोगों को मेडिकल सुविधा की तत्काल जरूरत है। जानकारी के अनुसार नाव में एक बच्चा, गर्भवती महिला और कुछ दिव्यांग लोग सवार हैं। बता दें कि पिछले दिनों में विस्थापितों को लेकर भूमध्य सागर को पार करने वाली नांवों की संख्या काफी बढ़ी है।

नाव का फ्यूल हुआ खत्म! डेक के निचले हिस्से में पानी भरा

बताया जा रहा है कि नाव में फ्यूल खत्म हो गया है और इसका निचला डेक पानी से भर गया है। अलार्म फोन ने कहा कि नाव का कैप्टन उसे छोड़कर चला गया है और कोई भी नहीं है, जो नाव चला सकता है। संगठन ने कहा कि उसने इसके बारे में अधिकारियों को सतर्क कर दिया था।

लीबिया तट के पास 30 प्रवासियों के डूबने की आशंका

हाल ही में उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर पार करने वाली प्रवासी नौकाओं की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है। जर्मनी के एक अन्य एनजीओ रेस्क्यूशिप ने रविवार को कहा कि भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक अलग जहाज के तबाह होने की घटना में रात भर में कम से कम 23 प्रवासियों की मौत हो गई। संस्था ने ट्वीट किया कि बचाव अभियान के दौरान इसने 25 लोगों को पानी में पाया। उसके लोगों ने 22 लोगों को जिंदा बचाया और 2 शवों को बरामद किया। जबकि बताया गया कि 20 लोग पहले ही डूब गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश