1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Britain: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद ब्रिटेन में लॉन्च हुआ नया सिक्का, जल्द ही दिखेंगे यूके की मार्केट में

Britain: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद ब्रिटेन में लॉन्च हुआ नया सिक्का, जल्द ही दिखेंगे यूके की मार्केट में

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 30, 2022 09:56 am IST,  Updated : Sep 30, 2022 09:56 am IST

Britain: ब्रिटेन के सिक्के बनाने वाली कंपनी ‘रॉयल मिंट’ ने शुक्रवार को बताया कि नए महाराजा की सिक्के पर बनी तस्वीर को ब्रिटिश मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स ने बनाया है और चार्ल्स ने स्वयं इसको मंजूरी दी।

BRITAIN NEW COIN- India TV Hindi
BRITAIN NEW COIN Image Source : AP

Highlights

  • सिक्के पर किंग चार्ल्स की तस्वीर मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स ने बनाई है
  • सिक्के पर 'किंग चार्ल्स तृतीय, ग्रेस ऑफ गॉड, डिफेंडर ऑफ द फेथ' लिखा है
  • महारानी एलिजाबेथ को सम्मान देने के लिए भी जारी किया जायेगा अलग सिक्का

Britain: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वहां बदलावों का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में सबसे पहले वहां के सिक्के बदले जा रहे हैं। ब्रिटेन के ‘रॉयल मिंट’ ने महाराजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर वाले सिक्कों का अनावरण किया है। ब्रिटेन में लोगों को दिसंबर माह तक ये सिक्के दिखने शुरू होंगे, जिन पर चार्ल्स की तस्वीर उकेरी गई है क्योंकि 50-पेंस के ये सिक्के धीरे-धीरे ही बाजार में पहुंचेंगे। 

सिक्के पर किंग चार्ल्स की तस्वीर मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स ने बनाई है

ब्रिटेन के सिक्के बनाने वाली कंपनी ‘रॉयल मिंट’ ने शुक्रवार को बताया कि नए महाराजा की सिक्के पर बनी तस्वीर को ब्रिटिश मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स ने बनाया है और चार्ल्स ने स्वयं इसको मंजूरी दी। परंपरा के अनुसार, सिक्के पर महाराजा के चित्र का मुंह उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर की विपरीत दिशा में यानी बाईं ओर है। दोनों सिक्के साथ में रखने में दोनों के मुंह एक-दूसरे के सामने नजर आएंगे। 

BRITAIN NEW COIN
Image Source : APBRITAIN NEW COIN

सिक्के पर 'किंग चार्ल्स तृतीय, ग्रेस ऑफ गॉड, डिफेंडर ऑफ द फेथ' लिखा है 

‘रॉयल मिंट’ संग्रहालय के क्रिस बार्कर ने कहा, ‘‘चार्ल्स ने ब्रिटिश सिक्कों से जुड़ी सामान्य परंपरा का पालन किया है। चार्ल्स द्वितीय के समय भी यही परंपरा थी कि महाराजा की तस्वीर का मुंह अपने पूर्ववर्ती की विपरीत दिशा में होता था।’’ सिक्के पर चार्ल्स बिना ताज के नजर आ रहे हैं। सिक्के पर लैटिन भाषा में ‘‘ किंग चार्ल्स तृतीय, ग्रेस ऑफ गॉड, डिफेंडर ऑफ द फेथ ’’ लिखा है। 

महारानी एलिजाबेथ को सम्मान देने के लिए भी जारी किया जायेगा अलग सिक्का 

वहीं दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के जीवन व उनकी विरासत को सम्मान देते हुए अलग से 5-पाउंड का सिक्का भी सोमवार को जारी किया जाएगा। इस सिक्के के ओर चार्ल्स की तस्वीर, जबकि दूसरी ओर एलिजाबेथ की दो नई तस्वीर अगल-बगल होंगी। दक्षिण वेल्स स्थित ‘रॉयल मिंट’ 1,100 से अधिक वर्षों से ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए सिक्के बना रहा है। ‘रॉयल मिंट’ के मुख्य कार्यकारी ऐनी जेसॉप ने कहा कि पहले लोगों को उनके सिक्कों के माध्यम से ही पता चल पाता था कि महाराजा या महारानी कैसे दिखते हैं। आज की तरह सोशल मीडिया से नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश