1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. एक तरफ ब्रिटेन ने किया सैन्य मदद का ऐलान तो दूसरी तरफ अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी, जानें वजह

एक तरफ ब्रिटेन ने किया सैन्य मदद का ऐलान तो दूसरी तरफ अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी, जानें वजह

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 11, 2025 12:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 12:08 pm IST

एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन के बीज जंग जारी है तो वहीं दूसरे तरफ ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अचानक यूक्रेन पहुंच गए। प्रिंस हैरी ने यहां जंग में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है।

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी (लाल घेरे में)- India TV Hindi
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी (लाल घेरे में) Image Source : AP

लंदन: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। जंग जारी है और अब ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए बड़ी सैन्य सहायता का ऐलान कर दिया है। इस बीच ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंच गए। प्रिंस हैरी ने यहां रूस के साथ जारी युद्ध में घायल यूक्रेनी लोगों से मुलाकात की। हैरी ने इस दौरान लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का भी दौरा किया। इस सेंटर में घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। 

युवराज हैरी क्यों पहुंचे यूक्रेन

युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ में कृत्रिम अंग, सर्जरी से जुड़ी सलाह और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वो वहां से रवाना हो गए। 

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी
Image Source : APब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी

ब्रिटिश सेना में कर चुके हैं काम 

बता दें कि, प्रिंस हैरी ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं दे चुके हैं और अब उन्होंने घायल सैनिकों की मदद के लिए काम करते हैं। युवराज हैरी ने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की थी जिससे घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके। ‘इनविक्टस गेम्स’ के बारे में प्रचलित है कि यह चोट के बाद के जीवन के बारे में है।

यूक्रेन जाने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं हैरी

अपनी यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा सेभी मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो एक्टिव हुआ चीन, जानें अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग किन देशों का करने वाले हैं दौरा

Russia Ukraine War: अब यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यह देश, बड़ी सैन्य सहायता का किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश