Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. विमान से मानव तस्करी का मामला, फ्रांस से 300 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट

विमान से मानव तस्करी का मामला, फ्रांस से 300 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट

मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस की हिरासत में रह रहे 303 यात्रियों से भरे विमान को आज मुंबई लाया जा रहा है। इसमें ज्यादातर भारतीय हैं। फ्रांस में समस्त कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और अदालत के आदेश के बाद विमान को मुंबई लाने का फैसला किया गया।

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia
Published : Dec 25, 2023 04:03 pm IST, Updated : Dec 25, 2023 04:03 pm IST
मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतारा गया विमान।- India TV Hindi
Image Source : AP मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतारा गया विमान।

मानव तस्करी के संदेह में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद  300 से अधिक यात्रियों को लेकर एक विमान फ्रांस से मुंबई रवाना हो चुका है। आज दोपहर के बाद उसके मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। इस विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतार लिया गया था। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय को भी सूचना दी गई। अब इस विमान को वापस भारत लाया जा रहा है। इसमें कुल 303 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में अधिकतर भारतीय हैं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
 
रोमानिया की ‘लीजेंड एयरलाइंस’ द्वारा संचालित ए340 विमान के दोपहर बाद मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। सूत्र ने बताया कि विमान ने पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जहां उसे रोककर रखा गया था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली उड़ान को ‘‘मानव तस्करी’’ के संदेह में बृहस्पतिवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। रविवार को फ्रांस के चार न्यायाधीशों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ की।
 

विमान में 11 नाबालिग भी हैं सवार

ये सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक के कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के तहत आयोजित की गई थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक कुछ यात्री हिंदी और कुछ तमिल भाषी थे। विमान को रवाना होने के लिए अधिकृत करने के बाद रविवार को फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण यात्रियों की सुनवाई रद्द करने का फैसला किया। विमान में 11 नाबालिग हैं जिनके साथ कोई नहीं था। फ्रांसीसी अभियोजकों के अनुसार, शुक्रवार से हिरासत में लिए गए दो यात्रियों की हिरासत शनिवार शाम को 48 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई। ​(भाषा)
 

यह भी पढ़ें

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement