1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. क्रिसमस पर यूरोप में बड़े आतंकी हमले का खतरा, यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दी चेतावनी, लोगों में घबराहट

क्रिसमस पर यूरोप में बड़े आतंकी हमले का खतरा, यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दी चेतावनी, लोगों में घबराहट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 06, 2023 10:04 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 11:09 am IST

क्रिसमस पर्व की तैयारियों के उत्साह के बीच यूरोप पर बड़े आतंकी हमले की चेतावनी ने लोगों की नींद उड़ा ​दी है। यूरोपियन यूनियन ने चेतावनी दी है कि क्रिेसमस पर यूरोप में बड़ा आतंकी हमला होने का खतरा है।

क्रिसमस पर यूरोप में बड़े आतंकी हमले का खतरा- India TV Hindi
क्रिसमस पर यूरोप में बड़े आतंकी हमले का खतरा Image Source : FILE

Terrorist Attack Warning in Europe: ​क्रिसमस पर्व पर यूरोप में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। इस बात की चेतावनी यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दी है। इस चेतावनी के बाद से ही यूरोपीय देशों के नागरिकों में दहशत बढ़ गई है। क्रिसमस पर्व दुनियाभर के साथ क्रिश्चियन बहुल यूरोपीय देशों में भी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। क्रिसमस की तैयारियों के उत्साह के बीच आतंकी हमले की चेतावनी यूरोपीय लोगों के लिए डराने वाली है। 

एफिल टॉवर के पास हमले की जांच के बीच दी संभावित हमले की चेतावनी

आतंकी हमले का अलर्ट यूरोपीय संघ की गृह मामलों की आयुक्त ने मंगलवार दिया। उन्होंने चेतावनी कि इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच युद्ध के कारण यूरोप क्रिसमस की छुट्टियों के समय 'आतंकी हमलों के बड़े खतरे' का सामना कर रहा है। पेरिस के एफिल टावर के पास हुए घातक हमले की फ्रांसीसी जांचकर्ताओं की जांच के बीच यह चेतावनी जारी की गई है। संदिग्ध के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं, जिसने चरमपंथी इस्लामी समूह के साथ अपनी संबद्धता बताई है। उसने एक जर्मन-फिलीपीनी पर्यटक की चाकू मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को हथौड़े से वार कर घायल कर दिया।

जानिए क्या बोलीं यूरोपियन यूनियन की अधिकारी?

इस संबंध में यूरोपियन यूनियन की गृह मामलों की आयुक्त यल्वा जोहानसन ने संवाददाताओं से कहा, 'इजराइल और हमास के बीच युद्ध और समाज में इसके द्वारा किए गए ध्रुवीकरण के कारण यूरोपीय संघ के देशों के अंदर आतंकी हमले होने का खतरा है।' उन्होंने कहा, 'हमने हाल में पेरिस में ऐसा होते देखा, दुर्भाग्य से हमने पहले भी ऐसा देखा है।' उन्होंने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया, जो उनकी चेतावनी को पुख्ता करता हो। उनके कार्यालय ने विवरण उपलब्ध करने के लिए किए  गए अनुरोध का अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ईयू के सदस्य देशों के गृह मंत्री ब्रसेल्स में एकत्र हुए हैं। जोहानसन ने संवाददाताओं से कहा, 'गाजा में युद्ध और हमास का आतंक स्थिति को भयावह बना रहा है।'

यूरोप में हाल के समय में बढ़ीं आतंकी घटनाएं

यूरोप पहले से ही आतंकवादियों के लिए एक आसान लक्ष्य रहा है। पिछले एक दशक में यूरोप में कई बड़े आतंकवादी हमले हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पीड़ित देश फ्रांस रहा है। ब्रिटेन में भी बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है। आतंकी हमलों में अक्सर शरणार्थियों की भूमिका पाई जाती है। इनमें से अधिकतर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होते हैं। यूरोप में लगाता बढ़ते आतंकी हमलों पर कई यूरोपीय देशों की सरकारों ने चिंता जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश