1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Daria Dugin Death: पुतिन के करीबी और यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड की हत्या की कोशिश में बेटी की मौत, कार में हुआ धमाका

Daria Dugin Death: पुतिन के करीबी और यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड की हत्या की कोशिश में बेटी की मौत, कार में हुआ धमाका

 Published : Aug 21, 2022 08:08 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 09:15 am IST

Daria Dugin Death: ये हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। ये हमला मास्को के पास हुआ, जहां उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया। अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे।

Daria Dugin - India TV Hindi
Daria Dugin Image Source : ANI

Highlights

  • डारिया डुगिन की कार में ब्लास्ट होने की वजह से मौत
  • व्लादिमीर पुतिन के राइट हैंड अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी थीं डारिया डुगिन
  • अलेक्जेंडर डुगिन को पुतिन का ब्रेन भी कहा जाता है

Daria Dugin Death: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और उनके राइट हैंड अलेक्जेंडर डुगिन (Aleksandr Dugin) की बेटी डारिया की हत्या हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या की ये कोशिश अलेक्जेंडर डुगिन के लिए की गई थी लेकिन मौत डारिया की हो गई। ये हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। ये हमला मास्को के पास हुआ, जहां उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया। अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे। 

मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका मॉस्को के Odintsovsky जिले में हुआ। ये धमाका इतनी तेज था कि कार के चारों तरफ आग की लपटें निकल रही थीं। बता दें कि इस धमाके में मारी गई डारिया के पिता अलेक्जेंडर रूसी राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं।  कहा जाता है कि क्रीमिया और यूक्रेन युद्ध  के पीछे अलेक्जेंडर का दिमाग था। उन्हें अक्सर लोग पुतिन का दिमाग भी कहते हैं। 

यूक्रेन के साथ चल रहा रूस का युद्ध

यूक्रेन के साथ करीब छह माह से चल रहे भीषण युद्ध के चलते भारी जनधन का नुकसान उठाने के बावजूद रूस ने हिम्मत नहीं हारी है। मगर अब इस देश के सामने एक ऐसी बड़ी मुसीबत आ गई है, जिससे राष्ट्रपति पुतिन गहरी चिंता में डूब गए हैं। जिसका सामना करना रूस के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। यूरोपीय देशों समेत अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रों की धमकियों और चेतावनियों को नजरंदाज कर यूक्रेन को तबाह कर देने वाला रूस अब नए संकट से घिरता जा रहा है। जिसका तत्काल समाधान मिल पाना मुश्किल लग रहा है, लेकिन पुतिन ने इस संकट से उबरने के लिए अपने देश की महिलाओं से मदद मांगी है। 

दरअसल यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध में भारी संख्या में रूस के सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा पहले से ही यहां जनसंख्या का अनुपात मंदा चल रहा था। ऐसे में इस शक्तिशाली राष्ट्र के सामने घटती जनसंख्या चिंता का सबब बन गई है। रूस की मौजूदा जनसंख्या 14 करोड़ 15 लाख 40 हजार के करीब है। विश्व के टॉप 10 जनसंख्या वाले देशों की सूची में रूस नौवें नंबर पर है। जबकि क्षेत्रफल के लिहाज से यह बड़ा देश है। ऐसे में रूस की चिंता बढ़ना लाजमी है। यदि यूक्रेन के साथ युद्ध और लंबा खिंचा तो निश्चित रूप से उसके और सैनिक मारे जा सकते हैं। ऐसे में इसकी जनसंख्या और भी घटेगी। इस खतरे को भांपते हुए रूस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश