1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ड्रोन अटैक से मास्को को दहलाने की थी साजिश, रूस ने दोनों Drone हवा में मार गिराए

ड्रोन अटैक से मास्को को दहलाने की थी साजिश, रूस ने दोनों Drone हवा में मार गिराए

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 09, 2023 10:19 am IST,  Updated : Aug 09, 2023 10:19 am IST

रूस और यूक्रेन की जंग को डेढ़ साल होने आए हैं। लेकिन यह जंग नहीं रुक रही है। इसी बीच यूक्रेन भी अब रूस पर लगातार हमले कर रहा है। वहीं बौखलाया रूस भी मिसाइल अटैक करके यूक्रेन में दहशत बनाए हुए है। इसी बीच मॉस्को पर अटैक करने वाले दो ड्रोन को हवा में रूस ने मार गिराया है।

ड्रोन अटैक से मास्को को दहलाने की थी साजिश, रूस ने दोनों Drone हवा में मार गिराए- India TV Hindi
ड्रोन अटैक से मास्को को दहलाने की थी साजिश, रूस ने दोनों Drone हवा में मार गिराए Image Source : FILE

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन की जंग अब एक​तरफा नहीं रह गई है। ड्रोन अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रूस ने जहां बौखलाते हुए दो खतरनाक ताजा मिसाइल अटैक यूक्रेन पर किए थे।  इसके बाद अब खबर आई है कि रूस की राजधानी मास्को को दहलाने की साजिश के तहत दो ड्रोन हमले किए गए हैं, हालांकि रूस ने इन दोनों ड्रोन को हवा में मार गिरया और मास्को को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम ​कर दिया। 

ताजा हमले की कोशिश रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक की गई। रूसी सेना ने मॉस्को की तरफ जा रहे दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है। घटना के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये ड्रोन कहां अटैक करने के मकसद से भेजे गए थे। हमले की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर दी है। 

अलग अलग स्थानों पर शूट किए गए दोनों ड्रोन

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को रूस की राजधानी की ओर दो लड़ाकू ड्रोन आते हुए देखे गए। इन्हें देखकर रूसी सैनिक अलर्ट मोड पर आ गए। एक ड्रोन मॉस्को के दक्षिणी बाहरी इलाके डोमोडेडोवो क्षेत्र में गिराया गया। वहीं दूसरा ड्रोन शहर के पश्चिम में मिन्स्क हाईवे क्षेत्र में मार गिराया गया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि ड्रोन का मलबा नीचे गिरने पर कितने लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवा से जुड़े लोग मौके पर मौजूद हैं। 

​हफ्तेभर में हुआ तीसरा अटैक 

रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को पर ये एक हफ्ते के अंदर हुए तीसरा ड्रोन अटैक है। इससे पहले 6 और 7 अगस्त को भी रूस ने यूक्रेन के ड्रोन मार गिराए थे। इससे पहले अब तक रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन मॉस्को को निशाना नहीं बना पा रहा था, लेकिन अब यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को तक पहुंचकर हमले को अंजाम दे रहे हैं।

यूक्रेन के साथ पश्चिमी देश खड़े हैं। नाटो संगठन के देश जिनमें अमेरिका भी शामिल है, खुलकर यूक्रेन का समर्थन् कर रहे हैं। इस तरह अब यह लगने लगा है कि लड़ाई यूक्रेन बनाम रूस नहीं, बल्कि पश्चिमी देश बनाम रूस हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश