1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जर्मनी के चर्च में भीषण गोलीबारी,6 लोगों की हुई मौत, 8 घायल

जर्मनी के चर्च में भीषण गोलीबारी,6 लोगों की हुई मौत, 8 घायल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 10, 2023 08:47 am IST,  Updated : Mar 10, 2023 08:58 am IST

इस बाबत हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कुछ लोगों की मौत हो गई है। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Fierce shooting in hamburg church in Germany 6 people died and 8 injoured - India TV Hindi
हैम्बर्ग के चर्च में गोलीबारी Image Source : AP

जर्मनी के हैम्बर्ग में शुक्रवार की देर रात एक चर्च में हुई फायरिंग में 6 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 8 लोग घायल हुए हैं।  पुलिस के मुताबिक हमलावरों के बारे में अबतक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। इस बाबत हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कुछ लोगों की मौत हो गई है। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस बाबत पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों द्वारा गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग चर्च में लोगों पर फायरिंग की गई है। हालांकि अबतक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हमलावर कोई एक था या एक से ज्यादा। पुलिस ने कहा कि इस बाबत सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

घटना के पीछे का कारण

हैम्बर्ग पुलिस ने इस बाबत जानकारी साझा करते हुए ट्वीट कर बताया कि घटनास्थल पर बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हम अभी इस हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। कुछ देर में और जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डीलबोग स्ट्रीट के जेहोवा विटनेस सेंटर में यह गोलीबारी की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ग्रोसबोर्सटल जिले के डीलबोग स्ट्रीट पर यह फायरिंग की घटना घटी। इस घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लोगों को दी गई चेतावनी

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के करीब जो लोग रह रहे हैं उन्हें इस बाबत अवगत कराने के साथ ही उन्हें चेतावनी दे दी गई है और उन्हें उनके घरों से दूर जाने के लिए कहा गया है। हालांकि अबतक पुलिस के हाथ इस घटना के पीछे की असली वजह से संबंधित कोई सुराग नहीं लगा है. अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी आते ही हम इसे अपडेट करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश