1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. युद्ध जारी रहा तो रूस को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर सकता है फ्रांस, यूक्रेन ने की थी अपील

युद्ध जारी रहा तो रूस को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर सकता है फ्रांस, यूक्रेन ने की थी अपील

 Published : Feb 07, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 11:37 pm IST

अगर यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रहा तो रूस का पेरिस ओलंपिक में भाग लेने सपना टूट सकता है। यूक्रेन पर हमला नहीं रोकने की स्थिति में फ्रांस ने रूस को बाहर का रास्ता दिखाने का संकेत दे दिया है। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति- India TV Hindi
व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति Image Source : AP

नई दिल्ली। अगर यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रहा तो रूस का पेरिस ओलंपिक में भाग लेने सपना टूट सकता है। यूक्रेन पर हमला नहीं रोकने की स्थिति में फ्रांस ने रूस को बाहर का रास्ता दिखाने का संकेत दे दिया है। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। यूक्रेन ने अभी कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट करके रूस को पेरिस ओलंपिक से बाहर किए जाने की अपील की थी। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा ट्वीट करके रूस को पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलने देने की अपील का असर अभी से दिखने लगा है।

पेरिस की मेयर ने साफ कहा है कि युद्ध जारी रहा तो रूस को ओलंपिक में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने कहा है कि रूस अगर यूक्रेन पर हमले जारी रखता है तो अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में उसकी टीम को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हिडाल्गो का पहले कहा था कि रूस के खिलाड़ियों को तटस्थ ध्वज के तहत खेलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन मंगलवार को स्थानीय मीडिया ‘फ्रांस इंफो’ को दिए गए साक्षात्कार में वह अपने बयान से पलट गईं। हिडाल्गो ने स्वीकार किया कि इस मामले में अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का होगा, लेकिन उनका मानना है जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखता है तब तक रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन पर बमों की बारिश जारी रहते हुए रूस का प्रतिनिधिमंडल यहां आकर परेड में भाग ले, यह संभव नहीं है।’’

यूक्रेन का संदेश भरा ट्वीट

यूक्रेन ने पेरिस ओलंपिक को लेकर दो अलग-अलग ट्वीट किया है। पहले ट्वीट में यूक्रेन ने लिखा है कि क्या आप पेरिस ओलंपिक में रूस को देखना चाहते हैं?...इस वीडियो में यूक्रेन ने रूस के एक खिलाड़ी को दिखाया है, जो टार्गेट पर निशाने लगा रहा है, लेकिन उसके निशाने से वीडियो में यूक्रेनी लोगों को मरते हुए दिखाया गया है। यूक्रेन इस वीडियो की माध्यम से दुनिया को साफ संदेश देना चाहता है कि जो रूस यूक्रेनियों का खून बहाने के लिए जिम्मेदार है, उसे ओलंपिक खेल से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

अपने दूसरे वीडियो में यूक्रेन ने पुतिन को कच्छे बनियान में ओलंपिक की मसाल को लेकर दौड़ते हुए दिखाया है। इसमें पुतिन के पैरों के नीचे और उनके चेहरे, हाथ व शरीर पर खून की छींटे पड़े दिख रहे हैं। रूस के सफेद झंडे को भी खून के धब्बे से लाल दिखाया गया है। इसे कार्टून नुमा बनाया गया है और इसमें Bloody Olympics लिखा गया है।

यह भी पढ़ें...

जब तक जिया संग में रहे...आओ अब एक साथ मरते हैं...तुर्की भूकंप की दिल दहला देने वाली कहानी

LAC पर चीन को जवाब देने के लिए थल सेना के साथ Air Force और Navy भी तैयार, लद्धाख में पैट्रोलिंग तेज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश