1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Historical Facts: ग्रीस के सांसद ने बनाया था संसद में हथियार न लाने का कानून, खुद चाकू लेकर पहुंचा तो कर ली खुदकुशी

Historical Facts: ग्रीस के सांसद ने बनाया था संसद में हथियार न लाने का कानून, खुद चाकू लेकर पहुंचा तो कर ली खुदकुशी

 Written By: Vineet Kumar @JournoVineet
 Published : Aug 08, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 05:28 pm IST

Historical Facts: एक प्राचीन ग्रीक इतिहासकार डिडोरस सिक्यूलस (Diodorus Siculus) के मुताबिक, कैरन्डस के बनाए तमाम कानूनों में से एक यह भी था कि अगर कोई शख्स संसद में हथियार लेकर आ जाता है तो उसको मौत की सजा दी जाएगी।

Unusual Death, Unusual Deaths History, Charondas killed himself, Charondas Greek- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PIXABAY

Highlights

  • कैरन्डस की गिनती अपने समय के विद्वानों में होती थी।
  • कुछ इतिहासकार उन्हें पाइथॉगोरस का शिष्य बताते हैं।
  • कैरन्डस का जन्म इटली के जाने-माने शहर सिसिली में हुआ था।

Unusual Death: कई बार ऐसा होता है कि खुद के बनाए नियम ही अपने ऊपर भारी पड़ जाते हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा नियम या कानून बना दे जिसमें खुद उसी की जान पर बन आए तो! आज से लगभग 3000 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था, जिसे सुनकर आज भी लोगों का यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल,  उस जमाने में एक ग्रीक सांसद हुआ करते थे, नाम था कैरन्डस (Charondas)। उनकी पैदाइश इटली के सिसली में हुई थी और आगे चलकर वह काफी मशहूर हुए थे। अपने लोगों के बीच उनका काफी सम्मान था, और उन्होंने उस जमाने में कई नियम-कानून बनाए थे।

कैरन्डस ने बनाया था अनोखा कानून

एक प्राचीन ग्रीक इतिहासकार डिडोरस सिक्यूलस (Diodorus Siculus) के मुताबिक, कैरन्डस के बनाए तमाम कानूनों में से एक यह भी था कि अगर कोई शख्स संसद में हथियार लेकर आ जाता है तो उसको मौत की सजा दी जाएगी। कैरन्डस के बनाने तमाम नियमों की तरह ही इस नियम को भी गंभीरता से लिया जाता था। एक दिन कैरन्डस को पता चला कि कुछ गांवो में लुटेरों ने भयंकर उत्पात मचा रखा है। उनकी वजह से जनता को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

Unusual Death, Unusual Deaths History, Charondas killed himself, Charondas Greek
Image Source : FILEThis image is an illustration printed in France in 1787 depicting the suicide of the Greek lawgiver Charondas.

बेल्ट में लगा रह गया था चाकू
कैरन्डस लुटेरों को हराने में मदद मांगने के लिए संसद पहुंच गए। अंदर पहुंचने के बाद उनको पता चला कि एक चाकू उनकी बेल्ट में अभी भी लगा रह गया है। अब चूंकि कैरन्डस ने खुद ही यह कानून बनाया था कि अगर कोई शख्स संसद में हथियार लेकर आएगा तो उसे अपनी जान देनी पड़ेगी, तो अपनी बात से पीछे हटना उन्हें शायद गवारा नहीं लगा। डिडोरस सिक्यूलस के मुतबिक, खुद के बनाए कानून का पालन करने के लिए कैरन्डस ने खुदकुशी कर ली।

कैरन्डस के जन्म वर्ष को लेकर विवाद
कैरन्डस के बारे में इतिहास में कई दिलसचस्प बातें लिखी हैं। पहली तो यही कि उनके जन्म की सही तारीख किसी को नहीं पता। इतिहासकार उनका जन्म 500 से 700 ईसा पूर्व के बीच का बताते हैं। कुछ इतिहासकार कहते हैं कि वह पाइथॉगोरस के शिष्य थे, तो कुछ का कहना है कि उनकी पैदाइश पाइथॉगोरस से काफी पहले की थी। हालांकि खुद के कानून का पालन करने की खुदकुशी वाली बात इतिहास की कई किताबों में दर्ज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश