1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन से जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को लेकर कही ऐसी बात, अमेरिका को लगेगी मिर्ची

यूक्रेन से जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को लेकर कही ऐसी बात, अमेरिका को लगेगी मिर्ची

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 22, 2023 07:03 am IST,  Updated : Feb 22, 2023 10:33 am IST

राजधानी मॉस्को के गोस्टिवनी डावर हॉल में अपने भाषण के दौरान पुतिन ने प्रमुखता से भारत का जिक्र करते हुए कहा कि रूस भारत के साथ अपने सहयोग और व्यापार को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने एशिया में भारत, चीन आदि देशों से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (INSTC) के विस्तार की भी घोषणा की।

यूक्रेन से जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को लेकर कही ऐसी बात- India TV Hindi
यूक्रेन से जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को लेकर कही ऐसी बात Image Source : AP

Russia: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड और यूक्रेन के अचान​क किए गए दौरे के दौरान रूस पर निशाना साधा। इस पर  रूस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन की लगातार हथियारों की मदद कर रहे हैं। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में वही खेल खेला है जो उन्होंने इराक और सीरिया के साथ खेला था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारत को लेकर भी अहम बयान दे डाला। साथ ही चीन के बारे में भी उन्होंने अपनी राय रखी। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग के एक साल पूरा होने पर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं। इस दौरान भारत के साथ संबंधों का भी जिक्र किया। राजधानी मॉस्को के गोस्टिवनी डावर हॉल में अपने भाषण के दौरान पुतिन ने प्रमुखता से भारत का जिक्र करते हुए कहा कि रूस भारत के साथ अपने सहयोग और व्यापार को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने एशिया में भारत, चीन आदि देशों से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (INSTC) के विस्तार की भी घोषणा की।

भारत और चीन से संबंध बढ़ाने के लिए रूस ने निकाला यह रास्ता

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस विदेशी आर्थिक संबंधों का विस्तार करेगा और नए लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाएगा। उन्होंने कहा कि वो भारत, ईरान, चीन, जैसे देशों से आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए नॉर्थ-साऊथ कॉरिडोर को विकसित करेंगे। पुतिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर जोर देते हुए कहा, 'हम भारत, ईरान, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। हम भारत के साथ अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (INSTC) को बनाने का काम जारी रखेंगे।'

भारत और चीन के साथ सहयोग का विस्तार और गहरा करने पर जोर देते हुए पुतिन ने कहा कि रेलवे का आधुनिकीकरण और उत्तरी शिपिंग मार्गों में सुधार किया जाएगा। इससे भारत—चीन  जैसे मित्र देशों से सहयोग और गहरा होगा। 

जानिए क्या है INSTC, भारत से कारोबार बढ़ाने में कैसे मदद करेगा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, INSTC यानी International North-South Transport Corridor भारत और रूस के बीच के बीच माल ढुलाई के खर्च और समय को बचाने के लिए शुरू किया गया है। इस कॉरिडोर के तहत समुद्र, रेल और सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर भारत और रूस के बीच ढुलाई की लागत को लगभग 30 प्रतिशत कम करने और समय को 40 दिनों से घटाकर करीब आधा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

INSTC भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी परिवहन परियोजना है। इस कॉरिडोर की नींव 12 सितंबर, 2000 को रूस, ईरान और भारत ने मिलकर रखी थी। पुतिन अब इस कॉरिडोर के विकास पर ध्यान देकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों, खासकर भारत के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं।

Also Read:

जंग के बीच चीन कर रहा रूस की मदद, NATO के खिलाफ बना रहा नया गुट? जानें 'ड्रैगन' की कूटनीति

पाकिस्तान की जनता के आने वाले हैं और बुरे दिन! पाक ने मानी IMF की कड़ी शर्तें, चलेगा महंगाई का 'चाबुक'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश