1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में फर्जी कॉल्स से भारतीय परेशान, इंडियन एंबेसी ने जारी की चेतावनी

ब्रिटेन में फर्जी कॉल्स से भारतीय परेशान, इंडियन एंबेसी ने जारी की चेतावनी

 Published : Jul 26, 2023 11:33 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 06:15 am IST

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय और भारतीय छात्रों को फर्जी फोनकॉल कर पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल चेतावनी जारी की है।

ब्रिटेन में फर्जी कॉल्स से भारतीय परेशान, इंडियन एंबेसी ने जारी की चेतावनी- India TV Hindi
ब्रिटेन में फर्जी कॉल्स से भारतीय परेशान, इंडियन एंबेसी ने जारी की चेतावनी Image Source : SOCIAL MEDIA

Britain News: फर्जी फोनकॉल्स भारत के फोन यूजर्स को तो परेशान करते ही हैं, कई बार इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय लोग भी फर्जी फोनकॉल्स की समस्या से परेशान हो रहे हैं। हालत यहां तक पहुंच गई है कि भारतीय उच्चायोग को इस संबंध में चेतावनी जारी करना पड़ा है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय और भारतीय छात्रों को फर्जी फोनकॉल कर पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल चेतावनी जारी की है। लंदन में ‘इंडिया हाउस’ ने कहा कि यह उनकी नॉलेज में लाया गया है कि उच्चायोग से जुड़े फोन नंबरों की ‘क्लोनिंग’ कर उनका उपयोग आपराधिक और जबरन वसूली गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। 

ब्रिटेन की पुलिस को दे दी गई है जानकारी

इस संबंध में कहा गया कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस को इस मुद्दे के बारे में बता दिया गया है। मंगलवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है, ‘हमें सूचित किया गया है कि कुछ आपराधिक तत्व भारतीय मूल के व्यक्तियों/छात्रों को भारत से कॉल करके उन्हें कानूनी या अन्य परिणाम भुगतने की धमकी देकर कथत रूप से उच्चायोग या भारत सरकार की एजेंसियों के नाम पर पैसे की मांगे का प्रयास कर रहे हैं।’

सूचना मिलते ही पुलिस को दें इंफॉर्मेशन

इसमें कहा गया, ‘कृपया आश्वस्त रहें कि उच्चायोग से कोई भी सरकारी उद्देश्यों के लिए धन एकत्र करने के वास्ते भारतीय समुदाय को फोन नहीं करेगा। कृपया अपने पास आने वाली ऐसे किसी भी फोन की सूचना स्थानीय पुलिस को दें।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश