1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Modi-Macron talks: मोदी और मैक्रों ने वार्ता के दौरान कहा-नई ऊंचाई तक पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

Modi-Macron talks: मोदी और मैक्रों ने वार्ता के दौरान कहा-नई ऊंचाई तक पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

 Published : Feb 12, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 05:55 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस ने हाल ही में संबंधों की नई ऊंचाई हासिल की है।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। - India TV Hindi
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। Image Source : PTI

मार्सेः पेरिस से मार्से जाने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ही विमान से यात्रा की। बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहलों में अपनी सहभागिता को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक बातचीत के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण संबंधी परिणाम प्रदान करे।

दोंनों नेताओं की यहां हुई बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयामों के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को शामिल किया गया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा परिषद के मामलों सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर निकटता से समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की।

संबंधों की नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

पीएम मोदी और मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंधों ने नई ऊंचाई हासिल की है।  फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी सुदृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर गौर किया कि यह पिछले 25 वर्षों में क्रमिक तरीके से एक बहुआयामी संबंध में विकसित हुई है। विदेश सचिव मिस्री ने मार्से में कहा- मोदी और मैक्रों ने यूरोप, पश्चिम एशिया तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया। (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश