1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से हड़कंप, 400 से अधिक घरों को कराया गया खाली

द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से हड़कंप, 400 से अधिक घरों को कराया गया खाली

 Published : Aug 19, 2024 01:23 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 01:23 pm IST

द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम अभी भी विभिन्न देशों में मिलते रहते हैं। उत्तरी आयरलैंड में भी द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला है। इस दौरान एहतियातन 400 से अधिक घरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तरी आयरलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
उत्तरी आयरलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

लंदन: उत्तरी आयरलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का संदिग्ध बम हटाने के लिए पुलिस ने 400 से अधिक घरों को खाली करने के आदेश दिए हैं। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि बम हटाने के अभियान में पांच दिन से अधिक का समय लग सकता है। यह बम शुक्रवार को बेलफास्ट से करीब 15 किलोमीटर पूर्व काउंटी डाउन क्षेत्र के न्यूटाउनार्ड्स में पाया गया था। नॉर्थ डाउन और आर्ड्स जिले के कमांडर सुपरिंटेंडेंट जॉनस्टन मैकडॉवेल ने कहा, ‘‘लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम कोई जोखिम नहीं लेंगे, इसलिए यह प्रक्रिया आवश्यक है।’’ मौके पर पुलिस ‘बैरिकेड्स’ लगा चुकी है और वाहन चालकों से संबंधित क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। जिन स्थानीय लोगों को अपने घरों से बाहर जाना पड़ रहा है, उनके लिए एक आपातकालीन सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। 

कहां-कहां मिल चुके हैं बम

जर्मनी में मिला बम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के दौरान इस्तेमाल किए गए बमों के अवशेष आज भी मिलते रहते हैं। ये हम विभिन्न देशों में समय-समय मिलते रहे हैं।  साल 2019 में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिला था। इस बम का वजन करीब 500 किलोग्राम था। बम मिलने के बाद पूरे इलाके को खाली करवाया गया था और बम निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। 

लंदन में मिला बम

ब्रिटेन के लंदन में 2021 में एक निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का एक बम मिला था। बम मिलने के बाद हजारों लोगों को उनके घरों से निकाला गया और बम निष्क्रिय करने के लिए सेना को बुलाया गया। इस प्रक्रिया में कई घंटों का समय लगा था।

इटली में मिला बम

इटली के बोस्चेरा शहर में 2018 में एक नदी की सफाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिला था। बम का वजन करीब 225 किलोग्राम था। इसे निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया था। 

जापान में मिला बम

2022 में जापान के टोक्यो में एक निर्माण स्थल पर द्वितीय विश्व युद्ध का एक बम मिला था। इस बम का वजन करीब 100 किलोग्राम था। इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए पुलिस और सैन्य बलों को बुलाया गया था। 

फ्रांस में मिला बम

फ्रांस के पेरिस शहर में 2020 में एक पार्क के नजदीक द्वितीय विश्व युद्ध का एक बम मिला था। इस बम को निष्क्रिय करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमों ने काम कि था। इस दौरान पूरे क्षेत्र को खाली करवाया गया था।  (एपी)

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बता दिया, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में क्यों दाखिल हुई यूक्रेन की सेना

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हुए आतंकी हमले, पुलिसकर्मियों को बनाया गया निशाना

फिलिपींस के जहाजों ने चीनी जहाज को मारी टक्कर, भड़के 'ड्रैगन' ने दे डाली चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश