1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कभी नहीं सुधरेंगे! ब्रिटेन में पाकिस्तानी छात्र की खौफनाक करतूत, चाकू से चीर दिया सहपाठी का पेट

कभी नहीं सुधरेंगे! ब्रिटेन में पाकिस्तानी छात्र की खौफनाक करतूत, चाकू से चीर दिया सहपाठी का पेट

 Published : Oct 23, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 02:53 pm IST

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के एक स्कूली छात्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के आदेश के बाद साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने दोषी युवक का नाम सार्वजनिक किया है।

Pakistani Origin Teen Stabbing Schoolmate In Britain (Representational Image)- India TV Hindi
Pakistani Origin Teen Stabbing Schoolmate In Britain (Representational Image) Image Source : AP

लंदन: पाकिस्तान के लोग जहां भी जाते हैं या रहते हैं अपने मुल्क को शर्मसार जरूर करते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है। उत्तरी इंग्लैंड के शेफील्ड स्थित स्कूल में 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या करने के जुर्म में ब्रिटेन में जन्मे और पाकिस्तानी मूल के एक स्कूली छात्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पहचान उजागर करने पर लागू प्रतिबंध न्यायमूर्ति नाओमी एलेनबोगेन द्वारा हटाए जाने के बाद 15 वर्षीय मोहम्मद उमर खान का नाम साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने सार्वजनिक किया है।

जेल में बिताने होंगे 16 साल

‘शेफील्ड क्राउन अदालत’ में सजा पर सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि खान की पैरोल पर विचार करने से पहले उसे कम से कम 16 साल जेल में बिताने होंगे। साउथ यॉर्कशायर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर (DCI) एंडी नोल्स ने कहा, ‘‘इस मुकदमे के दौरान एक अहम बात सामने आई जिसके मुताबिक खान को यह गलत विश्वास था कि चाकू रखने से वह सुरक्षित रहेगा या इससे उसका दर्जा बढ़ जाएगा।’’ उमर खान ने हार्वे विलगूज के पेट में चाकू से वार किया था।

स्कूल में हुआ था झगड़ा

अदालत को बताया गया कि चाकूबाजी की खबर के बाद 3 फरवरी की दोपहर शेफील्ड के ऑल सेंट्स कैथोलिक हाई स्कूल में पुलिस को बुलाया गया था। इस साल की शुरुआत में छह हफ्ते चले मुकदमे में पाया गया कि हार्वे विलगूज को चाकू मारा गया था और घटनास्थल पर ही खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत को पता चला कि कैसे एक हफ्ते पहले स्कूल में हुए एक झगड़े को लेकर दोनों लड़कों के विवाद बढ़ गया था। मोहम्मद उमर खान ने हत्या से इनकार किया, लेकिन अगस्त में अदालत ने उसे दोषी पाया था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने दिया पुतिन का साथ? रूसी पैसों की 'चोरी' पर EU को चेताया

'दम है तो सामना कर', पाक आर्मी चीफ मुनीर को 10 करोड़ के इनामी TTP कमांडर ने ललकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश