1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM Modi Live: 'सभी विवादों का समाधान डॉयलॉग और डिप्लोमेसी से हो', प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस-यूक्रेन जंग पर बोले पीएम मोदी

PM Modi Live: 'सभी विवादों का समाधान डॉयलॉग और डिप्लोमेसी से हो', प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस-यूक्रेन जंग पर बोले पीएम मोदी

 Updated : Jul 14, 2023 09:48 pm IST

पीएम मोदी को फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल परेड में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। इसमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियां और राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा ले रहे हैं। भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दोनों देश अपनी इस साझेदारी की सिल्वर जुबली भी मना रहे हैं।

फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों- India TV Hindi
फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों Image Source : FILE

PM Modi Live: पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने सभी क्षेत्रों पर विस्तार से बात की है। आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। पीएम ने कहा कि भारत फ्रांस की दोस्ती के नए युग की शुरुआत है। हमने 25 वर्षों का रोडमैप बनाया है। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस हमारा नेचुरल पार्टनर है। हम अब ब्लू इकोनॉमी पर साथ में काम करना चाहते हैं।

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि आज चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को पूरी दुनिया ने देखा। हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी साथ में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। आज की बातचीत से संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

रूस यूक्रेन जंग और आतंकवाद पर ये बोले पीएम मोदी 

रूस और यूक्रेन की जंग पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी विवादों का समाधान डॉयलॉग और डिप्लोमेसी से हो। भारत स्थाई शांति की बहाली में सहयोग के लिए तैयार है। आतंकवाद की लड़ाई से निपटने में दोनों देश साथ हैं। राष्ट्रपति मैक्रों इस साल होने वाली जी 20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आपका इंतजार कर रहा है।

इससे पहले फ्रांस के Bastille Day Parade में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष फ्रांस 14 जुलाई को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इसे बैस्टिल डे परेड के नाम से जाना जाता है। इसमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने भाग लिया। इसमें कुल 269 सदस्य थे। भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती का भी जश्न मना रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करके भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पीएम मोदी को बधाई भी दी।

फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना की टुकड़ियों को सलामी देते पीएम मोदी।
Image Source : FILEफ्रांस के बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना की टुकड़ियों को सलामी देते पीएम मोदी।

पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि हैं। यह सामान्य बात नहीं है। पिछली बार ऐसा 2017 में किया गया था जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा भी कम ही होता है, जब इस समारोह में विदेशी टुकड़ी और विदेशी विमान भाग लेते हैं।’’ यह फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे बैस्टिल डे के रूप में भी जाना जाता है। बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है। ऐसे में पीएम मोदी का यात्रा कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनके गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत तालमेल को भी रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के एक निजी रात्रिभोज और सीईओ के साथ संयुक्त बैठक में भी शामिल हुए। 

फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में भाग लेती भारतीय सेना।
Image Source : FILEफ्रांस के बैस्टिल डे परेड में भाग लेती भारतीय सेना।

फ्रांस में यूपीआइ से संभव हुआ लेनदेन

फ्रांस में पीएम मोदी की यात्रा के साथ ही अब यूपीआइ से लेनदेन भी संभव हो गया है। य़ह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा भारत फ्रांस से अपने युद्धपोत आइएऩएस विक्रांत के लिए 26 राफेल विमान अतिरिक्त भी खरीद रहा है। तीन विशेष पनडुब्बियां भी फ्रांस से भारत ने खरीदने के लिए सौदे को मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर" से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें दौरे के पहले ही दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा दिया गया। ये फ्रांस का सैन्य और सिविल दोनों ही क्षेत्रों में सबसे बड़ा सम्मान है। पीएम मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें यह सम्मान से दिया गया है। इससे समझा जा सकता है कि भारत की प्रतिष्ठा किस तरह से उन्होंने विदेश में बढ़ाई है। फ्रांस की धरती पर कदम रखते ही भारतीय पीएम का पेरिस में जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से होटल तक फ्रांस में रहने वाले भारतवंशियों ने उनकी एक झलक पाने लिए पलक पांवड़े बिछा रखे थे। पीएम मोदी के पहुंचते ही भारतवंशियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

PM Modi In France Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:52 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी हैं मुख्य अतिथि

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे परेड में भारत के राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। भारत की तीनों सेनाओं के जवान इस परेड में शामिल हो रहे हैं।

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश