1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: विपक्षी नेता कीर स्टार्मर दे रहे थे भाषण, प्रदर्शनकारी ने ऊपर से डाल दिया ग्लिटर, देखें VIDEO

ब्रिटेन: विपक्षी नेता कीर स्टार्मर दे रहे थे भाषण, प्रदर्शनकारी ने ऊपर से डाल दिया ग्लिटर, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 10, 2023 08:57 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 08:57 pm IST

ब्रिटेन में विपक्षी नेता कीर स्टार्मर पर भाषण के दौरान एक शख्स ने मंच पर चढ़कर ग्लिटर फेंक दिया। प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रुका बल्कि उसने स्टार्मर के कंधे पर हाथ रखा और माइक पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

Keir Starmer- India TV Hindi
कीर स्टार्मर की सुरक्षा में बड़ी चूक Image Source : SOCIAL MEDIA

लंदन: ब्रिटेन में विपक्षी नेता कीर स्टार्मर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल जब वह पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में अपना भाषण शुरू करने वाले थे, इसी दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर ग्लिटर फेंक दिया। मामला लिवरपूल का है, जहां एक एक हेकलर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वह कह रहा था कि सच्चा लोकतंत्र नागरिक के नेतृत्व में है। जब तक इस प्रदर्शनकारी को तेजी से हटाया जाता, उससे पहले उसने स्टार्मर पर ग्लिटर फेंक दिया। 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कीर स्टार्मर अपना भाषण देने की कोशिश कर रहे हैं, उसी दौरान एक शख्स पीछे से आता है और स्टार्मर के ऊपर ग्लिटर फेंक देता है। प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रुकता, वह स्टार्मर के कंधे पर हाथ रखता है और माइक पर चिल्ला चिल्ला कर अपने विरोध को जताता है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ लेते हैं और स्टार्मर अपने कोट पर पड़े ग्लिटर को साफ करने लगते हैं। 

शायद वे मुझे जानते नहीं हैं: स्टार्मर 

घटना के बाद स्टार्मर ने कहा कि अगर उन्हें (प्रदर्शनकारी) लगता है कि ये सब करने से मुझे परेशानी होगी, तो शायद वह मुझे नहीं जानते हैं। स्टार्मर ने कहा कि देश में 13 वर्षों में चीजें केवल बेहतर हो सकती हैं। इसके बजाय 13 सालों में चीजें केवल बदतर हुई हैं। हमें इसी से लड़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'मुझे आपको चेतावनी देनी है। इससे वापसी का हमारा रास्ता कठिन होगा, लेकिन यह जान लें। जो टूट गया है उसकी मरम्मत की जा सकती है। जो नष्ट हो गया है उसे दोबारा बनाया जा सकता है। घाव ठीक हो जाते हैं। उनकी परियोजना इस देश में कामकाजी लोगों की भावना के खिलाफ होगी लेकिन वे मेरी आशा का स्रोत हैं।'

उन्होंने कहा, 'परिवर्तन की आग अभी भी ब्रिटेन में जल रही है' और यह 'श्रम के अंदर जीवित है'। स्टार्मर ने दावा किया कि ऋषि सुनक और टोरी पार्टी यह नहीं समझ सकते कि लोग किस तरह से पीड़ित हैं।

ये भी पढ़ें: 

इजरायल में हमास के हमलों के बीच कपल ने बच्चों को बचाने के लिए 7 आतंकियों को मार गिराया, खुद भी गंवाई जान

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर निकली फर्जी! बेटी नंदना ने कही ये बात

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश