1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच नहीं बनी बात, जानें कैसे हैं हालात

यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच नहीं बनी बात, जानें कैसे हैं हालात

 Published : Apr 16, 2025 08:44 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 08:44 am IST

रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। हमलों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है। सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका और रूस के बीच अभी तक सहमति नहीं बनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (L) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (R)- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (L) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (R) Image Source : AP

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीज जंग जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस बात का प्रयास करते रहे हैं कि यह जंग खत्म हो। अमेरिका ने इसे लेकर रूस से वार्ता भी है। लेकिन, अब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है। सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिकी वार्ताकारों के साथ कई दौर की बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वार्ता के बाद भी रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।  

अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है रूस

सर्गेई लावरोव का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन में हमले तेज कर दिए गए हैं। कोमर्सेंट समाचार पत्र की ओर से प्रकाशित एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा कि रूस, अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है, क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन के रुख के बीच स्पष्ट अंतर देखता है। लावरोव ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ के देशों और ब्रिटेन के विपरीत, ट्रंप प्रशासन इस मुद्दे की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है और सबसे अहम बात यह है कि वह यूक्रेन संकट के मूल कारण को जानना चाहता है।’’

रूस ने नाटो को दी धमकी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस के खुफिया प्रमुख सर्गेई नारिश्किन ने नाटो को खुली धमकी दे दी है। नारिश्किन ने कहा है कि अगर पोलैंड और बाल्टिक देश लातविया, लिथुआनिया, एस्तोनिया) अपनी हरकतें नहीं रोकते हैं तो रूस जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि ‘अगर नाटो ने रूस और बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता दिखाई, तो सबसे पहले पोलैंड और बाल्टिक देशों को नुकसान होगा।’ 

रूस यूक्रेन जंग
Image Source : APरूस यूक्रेन जंग

ट्रंप ने क्या कहा?

नारिश्किन ने पोलैंड की योजना का भी जिक्र किया जिसमें वह बेलारूस और रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र की सीमा पर 20 लाख एंटी टैंक माइंस बिछाने की प्लानिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर जंग शुरू करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा, ‘आप 20 गुना बड़े देश के खिलाफ जंग शुरू नहीं सकते और फिर मिसाइलों की उम्मीद करते हैं।’ इस बीच यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइल हमले में 35 लोग मारे गए है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

एलियंस ने सोवियत आर्मी पर किया था अटैक, पत्थर बन गए सैनिक; CIA ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Afghanistan Earthquake: भूकंप से कांप गई अफगानिस्तान की धरती, महसूस किए गए तेज झटके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश