1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन के एक और गांव पर किया कब्जे का दावा, अहम शहर के नजदीक पहुंची सेना

रूस ने यूक्रेन के एक और गांव पर किया कब्जे का दावा, अहम शहर के नजदीक पहुंची सेना

 Published : Jan 31, 2025 10:56 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 10:56 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। रूस का कहना है कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है।

 रूस यूक्रेन जंग- India TV Hindi
रूस यूक्रेन जंग Image Source : AP

कीव: रूस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है। रूस की ओर से कहा गया कि लगभग तीन साल के युद्ध के बाद वह महत्वपूर्ण यूक्रेनी साजो-सामान केंद्र पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंच गया है। हालांकि, रूस के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है कि उसकी सेना ने नोवोवासिलिव्का पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। 

रूसी सेना जंगलों में बना रही है रास्ता

रूसी सेना महीनों से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। सेना खेत और जंगलों में अपना रास्ता बना रही है साथ ही छोटी ग्रामीण बस्तियों को अपने कब्जे में ले रही है। नोवोवासिलिव्का गांव पोक्रोव्स्क से लगभग 11 किलोमीटर (दक्षिण पश्चिम) में स्थित है। 

पोक्रोव्स्क और चासिव यार का है महत्व

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूस पोक्रोव्स्क को घेरने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहा है। पोक्रोव्स्क एक प्रमुख सड़क और रेल केंद्र है, जहां से अग्रिम क्षेत्रों के विस्तृत हिस्से को आपूर्ति प्रदान की जाती है। चासिव यार एक रणनीतिक पर्वतीय चोटी है। 

 रूस यूक्रेन जंग
Image Source : AP रूस यूक्रेन जंग

रूसी सेना के 71 हमले हुए नाकाम

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोव्स्क की ओर रूसी सेना के 71 हमलों को नाकाम कर दिया है, जिसका मतलब है कि पूरे 1,000 किलोमीटर की अग्रिम रेखा पर रूस के लगभग आधे हमले पोक्रोव्स्क के आसपास हुए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में विमान हादसे के बाद अब भी जारी है बचाव अभियान, 40 से अधिक शव बरामद

जब आप सोते हैं तो जीवंत हो उठती है कीट-पतंगों की दुनिया, समझिए कैसा है इनका संसार

NASA ने खोजा तबाही मचाने वाला एस्टेरॉयड, साल 2032 में धरती से हो सकती है टक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश