1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन पर 45 क्रूज-बैलिस्टिक मिसाइलों और 407 ड्रोन से किया हमला, कीव में मचा दी भयंकर तबाही

रूस ने यूक्रेन पर 45 क्रूज-बैलिस्टिक मिसाइलों और 407 ड्रोन से किया हमला, कीव में मचा दी भयंकर तबाही

 Published : Jun 06, 2025 08:02 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:14 pm IST

रूस ने यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का बदला जोरदार तरीके से लिया है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर एक साथ 407 ड्रोन और 45 क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर हाहाकार मचा दिया है।

रूस ने यूक्रेन में किया मिसाइल हमला- India TV Hindi
रूस ने यूक्रेन में किया मिसाइल हमला Image Source : AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने भयावह मोड़ ले लिया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जोरदार जवाब दिया है। रूस की ओर से यूक्रेन पर बड़ा हमला किया गया है। रूस ने एक साथ 45 क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों और 407 ड्रोन से यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन में एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया है। रूस के हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी वायुसेना ने क्या कहा?

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने कई दिशाओं से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। रूसी हमलों की जानकारी वायुसेना ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में कई स्थानों पर विस्फोट और आग लगने की सूचना है।

'रूस ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया'

रूस के हमलों को लेकर कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ तिमुर त्काचेंको बताया कि मिसाइल और ड्रोन हमलों से कई इमारतों में आग लग गई। त्काचेंको ने कहा कि रूस ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। कीव के मेयर विताली क्लित्सको ने भी होलोसीवस्की और डारनित्सकी जिलों में आग लगने की पुष्टि की है। क्लित्सको ने टेलीग्राम पर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि राजधानी पर हमला हुआ है लोग शेल्टर में रहें और सतर्क रहें। 

रूस ने यूक्रेन में किया मिसाइल हमला
Image Source : APरूस ने यूक्रेन में किया मिसाइल हमला

जानें यूक्रेन ने किया क्या था?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि हाल ही में यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब लॉन्च करते हुए रूस पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। यूक्रेन ने रूस के अहम ठिकानों को निशाना बनाया था और 41 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया था।  यूक्रेन ने रूस के जिन बॉम्बर विमानों को निशाना बनाया था उनमें ए-50, टीयू-95, टीयू-22एम3 और टीयू-160 शामिल थे। अब रूस ने यूक्रेन से इसी हमले का बदला लिया है। 

यह भी पढ़ें:

बैकफुट पर पाकिस्तान! अब Pak विदेश मंत्रालय ने शिमला समझौते पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा

बागी हो गए मस्क! एपस्टीन फाइलों का जिक्र कर ट्रंप पर साधा निशाना, बोले 'अब समय आ गया है...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश