1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के पास खत्म हो गए हथियार? मिसाइल और बम के बाद तीर-धनुष क्यों चला रहे पुतिन के सैनिक

रूस के पास खत्म हो गए हथियार? मिसाइल और बम के बाद तीर-धनुष क्यों चला रहे पुतिन के सैनिक

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 09, 2023 01:40 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 01:55 pm IST

Russia-Ukrain War News: यूक्रेन के साथ 11 महीने से भीषण युद्ध लड़ते-लड़ते क्या अब रूस के हथियार खत्म हो गए हैं, क्या अब मिसाइल और बमों की लड़ाई तीर-धनुष पर आ गई है, तीर और धनुष कितने दूर बैठे दुश्मनों को निशाना बनाया जा सकता है?...क्या आधुनिक युग में तीर और धनुष से कोई जंग जीती जा सकती है

रूसी सैनिक (फाइल)- India TV Hindi
रूसी सैनिक (फाइल) Image Source : FILE

Russia-Ukrain War News: यूक्रेन के साथ 11 महीने से भीषण युद्ध लड़ते-लड़ते क्या अब रूस के हथियार खत्म हो गए हैं, क्या अब मिसाइल और बमों की लड़ाई तीर-धनुष पर आ गई है, तीर और धनुष कितने दूर बैठे दुश्मनों को निशाना बनाया जा सकता है?...क्या आधुनिक युग में तीर और धनुष से कोई जंग जीती जा सकती है, आखिर रूस के सैनिक तीर और धनुष क्यों चला रहे हैं?...जंग के मैदान में तीर और धनुष चलाते रूसी सैनिकों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को टैग करते हुए लोग लिख रहे हैं कि ये है ताकतवर रूस जिसके पास हथियार नहीं रह गए हैं, आधुनिक युग में प्राण बचाने के लिए रूसी सैनिकों को तीर-धनुष चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

रूसी सैनिकों के तीर-धनुष चलाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। यह वीडियो नवंबर 2022 का बताया जा रहा है। वीडियो को यूक्रेन के एक मंत्री के सलाहकार ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि इस रूसी सैनिक के कंधे पर बंदूक भी है। फिर भी यह तीर-धनुष चला रहा है। क्या यह घुड़सवार है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि रूस के पास 21 वीं सदी का सबसे अत्याधुनिक हथियार है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यूक्रेन से लड़ते-लड़ते रूस के हथियार खत्म हो गए हैं। इसलिए रूस अब सबसे पुराने हथियारों से लड़ाई लड़ रहा है।

क्या वाकई रूस के पास हो गई है हथियारों की कमी

वायरल वीडियो में रूसी सैनिक तीर-धनुष से निशाना साधते दिख रहे हैं। हालांकि लक्ष्य नजर नहीं आ रहा है। यह तीर-धनुष क्या रूसी सैनिक यूक्रेन के जवानों पर चला रहे हैं या फिर इसकी कोई और वजह है। हालांकि रूसी सैनिकों के कंधों पर बंदूक भी टंगी है। रूसी सैनिकों का ऐसा वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं है कि रूसी सैनिकों के पास हथियार खत्म हो गए हैं और वह अब तीर-धनुष से अपनी जान बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। बल्कि इसके पीछे दूसरी वजहे हैं।

किसे मारने के लिए तीर-धनुष का कर रहे इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार रूसी सैनिक अपने यूक्रेनी दुश्मनों को मारने के लिए यह तीर-धनुष नहीं चला रहे, बल्कि वह कुछ जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए निशाना साध रहे हैं। हिरन, खरगोश, जंगली सुअर जैसे जानवरों को तीर-धनुष से मारने के बाद रूसी सैनिक उन्हें अपना निवाला बनाते हैं। अगर गोलियों से जंगली जानवरों का शिकार करें तो गोली फटने की आवाज पहले हो जाने से अक्सर जंगली जानवर बच निकलते हैं। दूसरी वजह यह भी है कि गोली से मारे जानवरों के शव में बारूद और रसायन फैल जाने से उनका मांस खाने के योग्य नहीं रह जाता है। इसलिए रूसी सैनिक तीर-धनुष से जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। ताकि विपरीत परिस्थितयों में वह अपनी भूख मिटा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश