1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने तोड़ा अमेरिका और यूरोप का घमंड, विदेश से मिले यूक्रेन के 170 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया

रूस ने तोड़ा अमेरिका और यूरोप का घमंड, विदेश से मिले यूक्रेन के 170 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 03, 2025 04:21 pm IST,  Updated : May 03, 2025 04:23 pm IST

रूस की सेना ने यूरोप और अमेरिका के घमंड को युद्ध के मैदान में चकनाचूर कर दिया है। मॉस्को ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की ओर से दागे गए 170 ड्रोन और मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है, जो कीव को यूरोपीय देशों से मिले थे।

रूसी सेना। - India TV Hindi
रूसी सेना। Image Source : AP

मॉस्को: रूस ने अमेरिका समेत यूरोपीय देशों के घमंड को चकनाचूर कर दिया है। रूसी सेना ने यूरोप और अमेरिका से यूक्रेन को मिले 170 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है। रूस की सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने क्रीमिया और यूक्रेन की सीमा से लगते उसके इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले पर जवाबी कार्रवाई की और 170 ड्रोन तथा 10 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्थानीय समायानुसार शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे के बीच रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने क्रीमिया के ऊपर 96, क्रास्नोडार क्षेत्र में 47, रोस्तोव के ऊपर नौ, तथा मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ब्रायंस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में आठ-आठ स्थिर डैने वाले ड्रोन मार गिराए। इसने बताया कि दो मानवरहित विमान (यूएवी) को बेलगोरोद में मार गिराया गया।

इन मिसाइलों और ड्रोन को किया नष्ट

रूस के मंत्रालय ने दावा किया कि ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई आठ ‘स्टॉर्म शैडो’ क्रूज मिसाइलें और यूक्रेन द्वारा विकसित तीन नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइलें भी काला सागर के ऊपर नष्ट कर दी गईं। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तड़के काला सागर के ऊपर यूक्रेनी नौसेना के 14 ड्रोन नष्ट कर दिए गए। इस बीच, कुछ क्षेत्रों के गवर्नर ने यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में आम लोगों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी है। रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्लीसर के हवाले से आरटी डॉट कॉम समाचार पोर्टल ने कहा, ‘‘ड्रोन के गिरे मलबे के कारण त्सेलिना गांव में एक घर की छत पर आग लग गई, जिसके बाद दो वयस्कों और दो बच्चों को निकाला गया। एक गैर-आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। (भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश