1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News : रूस को आतंकवादी देश घोषित करें, हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे-जेलेंस्की

Russia Ukraine News : रूस को आतंकवादी देश घोषित करें, हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे-जेलेंस्की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2022 07:08 am IST,  Updated : Mar 09, 2022 07:08 am IST

यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियोलिंक के माध्यम से निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को संबोधित करते हुए ‘‘ऐतिहासिक’’ भाषण दिया। 

Zelensky, President, Ukraine- India TV Hindi
Zelensky, President, Ukraine Image Source : AP

लंदन : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘‘आतंकवादी देश’’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं। 

यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियोलिंक के माध्यम से निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को संबोधित करते हुए ‘‘ऐतिहासिक’’ भाषण दिया। जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया। जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम पश्चिमी देशों की सहायता के लिए आपकी मदद चाहते हैं। हम इस मदद के लिए आभारी हैं और बोरिस, मैं आपका आभारी हूं।’’ 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी देश घोषित करें। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारे यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे।’’ जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा। जेलेंस्की ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि ‘‘हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश