1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: यूक्रेन में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, तुरंत खारकीव छोड़ देने के लिए कहा

Russia Ukraine News: यूक्रेन में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, तुरंत खारकीव छोड़ देने के लिए कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2022 05:44 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 05:44 pm IST

यूक्रेन के खारकीव में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में भारतीय छात्रों को कहा गया है कि जल्द से जल्द खारकीव से भारतीय छात्र बाहर निकलें और जितनी जल्दी हो सके पेसोचीन या बाबाय की तरफ पहुंच जाएं।

Indian Students- India TV Hindi
Indian Students Image Source : PTI

Highlights

  • खारकीव में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
  • बाबाय की तरफ जल्दी निकले भारतीय छात्र
  • रात साढ़े 9 बजे तक भारतीयों को खारकीव छोड़ना होगा

Russia Ukraine News: खारकीव में कुछ बड़ा होने वाला है और 4 हजार हिंदुस्तानियों को जल्द से जल्द निकालना है। भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 9 बजे तक भारतीय छात्रों को खारकीव छोड़ना होगा। यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल खारकीव छोड़ देने के लिए कहा। यूक्रेन के खारकीव में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में भारतीय छात्रों को कहा गया है कि जल्द से जल्द खारकीव से भारतीय छात्र बाहर निकलें और जितनी जल्दी हो सके पेसोचीन या बाबाय की तरफ पहुंच जाएं।

एडवाइजरी में खारकीव से तुरंत निकलने के लिए और पेसोचिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द बढ़ने के लिए कहा गया है। एडवायजरी के अनुसार नागरिकों को आज शाम छह बजे (यूक्रेन के समयानुसार) इन स्थानों पर हर हालत में पहुंचना होगा।

बता दें कि खारकीव के बाद अब यूक्रेन के इरपिन में रूसी जेट्स लगातार बमबारी कर रहे हैं। इरपिन यूक्रेन के राजधानी कीव के करीब का शहर है जहां रूसी सेना नॉनस्टॉप बम बरसा रही है।

वहीं, आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता का दूसरा दौर आज शाम को होगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेनी पक्ष इसके लिए सहमत हो गया है। हालांकि, पेस्कोव ने बैठक की जगह के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश