1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो बोले- 'यूक्रेन पर हमले रोकने से पुतिन ने इनकार किया'

Russia Ukraine News: फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो बोले- 'यूक्रेन पर हमले रोकने से पुतिन ने इनकार किया'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2022 07:53 am IST,  Updated : Mar 04, 2022 07:53 am IST

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। 

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Russia Ukraine News Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए कहा था
  • पहले भी रूस की आलोचना कर चुके हैं फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। मैक्रों ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘इस समय तो उन्होंने इससे इनकार किया है।’ फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने बृहस्पतिवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमें हालात बदतर होने से रोकने चाहिए।’

इससे पहले जब युद्ध शुरू हुआ था ​तब फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने रूस की युद्ध के कदम की आलोचना की थी। उन्होंने रूस को चेतावनी देते हुए यूक्रेन पर हमले को यूरोप के इतिहास का टर्निंग प्वाइंट करार दिया था। मैक्रों का कहना था कि यूक्रेन पर रूस के हमले के 'हमारे जीवन के लिए गहरे, स्थायी परिणाम' होंगे।

गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन हमले के बाद फ्रांस ने कई बार संयमित शब्दों में तो कई बार कड़े शब्दों में रूस की आलोचना की है। यूक्रेन की जंग भीषण होते ही फ्रांस द्वारा रूस के विरोध के बाद पूर्व रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव फ्रांस के वित्त मंत्री के लिए कुछ कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दे चुके हैं। दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के मंत्री को जुबान संभाल के बात करने की नसीहत दे डाली थी। ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने लिखा था कि " फ्रांसीसी मंत्री ने कहा है कि उन्होंने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की। अपनी जुबान संभाल के जेंटलमैन! यह मत भूलो कि मानव इतिहास में, आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं।" इस तरह की धमकी फ्रांस को दी जा चुकी है।

बता दें कि  फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में रूस की जमकर आलोचना की थी। ले मायेर ने कहा था कि "हम रूसी अर्थव्यवस्था का पतन करेंगे।" फ्रांसीसी मंत्री के इसी बयान पर रूसी मंत्री मेदवेदेव ने कड़ा जवाब दिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश