1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News Live: क्या कीव पर रूस का कब्ज़ा होने वाला है? जेलेंस्की बोले- यूक्रेन बेहतर तरीके से जंग लड़ रहा हैं

Russia Ukraine News Live: क्या कीव पर रूस का कब्ज़ा होने वाला है? जेलेंस्की बोले- यूक्रेन बेहतर तरीके से जंग लड़ रहा हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 01, 2022 08:51 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव जारी है। रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को बैठक हुई। रूस-यूक्रेन की अगली बैठक पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर होगी। रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने रूस के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख के हवाले से ये जानकारी दी है।

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Russia Ukraine News Image Source : PTI

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव जारी है। रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को बैठक हुई। रूस-यूक्रेन की अगली बैठक पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर होगी। रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने रूस के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख के हवाले से ये जानकारी दी है। सोमवार को बेलारूस में करीब 3 घंटे चली रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में युद्ध रोकने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। यूक्रेन ने डॉनबास, क्रीमिया से रूसी सेना को हटाने के लिए कहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा कि संघर्ष समाप्त करने को लेकर रूस के साथ पहले दौर की वार्ता संपन्न हो गई है और जल्द ही अन्य दौर की वार्ता हो सकती है।

Russia Ukraine 1 March

Auto Refresh
Refresh
  • 7:41 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    खारकीव के रिहायशी इलाके में मिसाइल हमला

    यूक्रेन के खारकीव के रिहायशी इलाके में मिसाइल हमला किया गया है। इस हमले में अस्पताल को भी निशाना बनाया गया।

     

  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    पीएम मोदी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

    रूस-युक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।

  • 6:01 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीयों को रोमानिया के रास्ते निकाला गया

    यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीयों को अभी अभी रोमानिया के रास्ते निकाला गया है। रोमानिया के बुखारेस्ट से एक फ्लाइट भारतीयों को लेकर निकली है।

  • 5:52 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    यूक्रेन बेहतर तरीके से जंग लड़ रहा हैं- जेलेंस्की

    यूरोपियन यूनियन के मंच से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन बेहतर तरीके से जंग लड़ रहा हैं। उन्होंने कहा, रूस ने दो मिसाइल से आम लोगों पर हमला किया, हम अपनी जमीन बचाने के लिए ये जंग लड़ रहे हैं। आज की दर्दनाक सुबह हमेशा याद रहेगी। इस युद्ध को ना ही कोई भूलेगा और ना ही रूस को कोई माफ करेगा। रूस ने आज 16 बच्चों की जान ली है। रूस ने यूक्रेन पर लगातार क्रूज मिसाइल दाग रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपियन यूनियन हमारी मदद करे।

     

  • 5:44 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    पीएम मोदी ने भारतीय छात्र के पिता से की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के खार्किव में आज सुबह गोलीबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की।

  • 4:59 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    यूक्रेन में मारे गए छात्र के परिवार से कर्नाटक CM ने की बात

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के खारकीव में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की मौत पर शोक व्यक्त किया। नवीन कर्नाटक के हावेरी के रहने वाले थे और यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में मारे जाने वाले पहले भारतीय हैं।

  • 4:40 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    भारतीय छात्र की मौत पर केजरीवाल ने जताया दुख

    खारकीव में रूसी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया है। सीएम ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि ये खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। नवीन के परिवार वालों के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके साथ वहां फंसे बाकी भारतीयों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं। उम्मीद है सब जल्द लौटेंगे। ये भी उम्मीद है कि ये जंग जल्द खत्म होगी।

  • 3:07 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    खारकीव में भारतीय छात्र की मौत

    यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हुई है। रूसी गोलीबारी में खारकीव में भारतीय छात्र मारा गया है।

  • 1:40 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची इंडिगो की फ्लाइट

    यूक्रेन से छात्रों को लेकर इस्तांबुल होते हुए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची है।

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    भारतीयों कीव छोड़ने के लिए कहा गया-

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    यूक्रेन पर रूसी सेना ने गिराए बम

    रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। आज रूसी सेना की कार्रवाई तेज हो गई है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूसी सेना ने बमबारी शुरू कर दी है। इसमें यूक्रेन के बख्तरबंद वाहन तबाह हो गए हैं।

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    यूक्रेन के 70 सैनिक मारे गए

    रूसी सेना की कार्रवाई में समी इलाके में यूक्रेन की सेना के 70 जवान मारे गए हैं। 

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    UN में भारत

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    यूक्रेन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

    पश्चिमी मीडिया की खबरों की मानें तो आज यूक्रेन को EU का सदस्य बनाने को लेकर फैसला हो सकता है।

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    बाइडेन ने किया बाइडेन से आह्वान

    रूस के हमले के बाद अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से यूक्रेन के लोगों को टेंपरेरी प्रोटेक्टिड स्टेटस (TPS) देने का आह्वान किया है। 

     

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    जापान की रूस पर बड़ी कार्रवाई

    रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच जापान ने भी रूसी सेना पर बड़ी कार्रवाई की है। अब जापान के द्वारा ऐसे किसी भी सामान का निर्यात नहीं किया जाएगा जो रूसी सेना की क्षमता को मजबूत करता है।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    यूक्रेन से मुंबई पहुंची फ्लाइट

    रोमानिया के बुखारेस्ट से 182 छात्र लेकर मुंबई पहुंची सातवीं फ्लाइट। फ्लाइट के पहुंचने से पहले नारायण राणे भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। 

  • 7:44 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    ताइवान ने की मदद-

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान ने यूक्रेन को 27 टन दवाईयां मदद के रूप में दी है। ताइवान के विदेश मंत्री ने बताया, 'प्लेन से दवाइयां फ़्रैंकफ़र्ट भेज दी गई है। यहां से वह आगे डिलीवर की जाएंगी।'

  • 7:34 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    जापान ने रूस पर लगाए प्रतिबंध

    जापान ने रूसी नेताओं के खिलाफ कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं। रूस की 49 कंपनियों और संस्थाओं के निर्यात पर भी रोक लगा दी गई है।

  • 7:23 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    भारत लौटे छात्र-

  • 7:19 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की प्रतिक्रिया

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ट्विट किया, 'आज मैंने रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर अन्य नेताओं से बात की। हम पुतिन के इस फैसले के खिलाफ एकजुट हैं, हम रूस को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम इसमें यूक्रेन के साथ हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश