1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine war News: रूस हो रहा और घातक, यूक्रेन को मिली होवित्सर तोपें तबाह, डोनबास के 97% इलाके पर कब्जे का दावा

Russia Ukraine war News: रूस हो रहा और घातक, यूक्रेन को मिली होवित्सर तोपें तबाह, डोनबास के 97% इलाके पर कब्जे का दावा

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jun 10, 2022 11:40 am IST,  Updated : Jun 10, 2022 11:52 am IST

Russia Ukraine war News: यूक्रेन को नार्वे से मिली होवित्सर तोपें और अमेरिका से मिले आर्टिलरी सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। रूसी अधिकारी ने दावा किया कि उनका मकसद डोनबास पर कब्जा करने का है, जिसमें वे लगभग सफल हो गए हैं।

Russia Ukraine War News- India TV Hindi
Russia Ukraine War News Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • रूस का डोनबास पर पूरा कब्जा करने का इरादा
  • क्रिवी रिह शहर में 179 घर, दो स्कूल, एक अस्पताल नष्ट
  • जंग के बीच मुश्किल लग रही है बातचीत: जेलेंस्की

Russia Ukraine war News: रूसी सेना के एक अधिकारी का दावा है कि यूक्रेन को जो तोपें पश्चिमी देशों से मिली थी, उन्हें रूस ने तबाह कर दिया है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 100 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि रूस ने इस दौरान यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही की है। इसी बीच रूसी अधिकारी के मुताबिक यूक्रेन को नार्वे से म‍िली होव‍ित्सर तोपें और अमेरिका से म‍िले आर्ट‍िलरी स‍िस्टम को नुकसान पहुंचा है। रूसी अधिकारी ने दावा किया कि उनका मकसद डोनबास पर कब्जा करने का है, जिसमें वे लगभग सफल हो गए हैं। दावा है कि डोनबास इसके 97% इलाके पर रूस का कब्जा हो गया है।

इधर, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में जवाबी कार्रवाई के दौरान रूसी सेना से कुछ इलाके वापस ले लिया है। हालांकि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रक्षा मंत्रालय के इस दावे पर असमर्थता जताई है।इसी बीच पश्चिमी देशों और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का सिलसिला जारी है। यूक्रेन का कहना है कि यूरोपीय यूनियन ने उसे 205 मिलियन यूरो की मदद देने का फैसला किया है। इस तरह की मदद से यूक्रेन रूस का सामना कर रहा है और जंग लगातार जारी है। इसी बीच रूसी समर्थकों ने मॉस्को में यूक्रेन के पक्ष में लड़ने वाले दो ब्रिटिश नागरिक की हत्या कर दी। यूक्रेन के नेता ने कहा कि रूस साउथ-ईस्ट शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

रूसी गोलाबारी में दर्जनों नागरिक मारे गए

यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस इलाके के सैन्य अधिकारी का कहना है कि देश के मध्य भाग में स्थित क्रिवी रिह शहर में रूसी सैनिक लगातार गोलीबारी कर रही है। इलाके में जेलेनोडॉल्स्क और शिरोकिव के समुदाय सबसे अधिक पीड़ित हैं। रूसी हमले में 179 घर, दो स्कूल, एक किंडरगार्टन और एक अस्पताल नष्ट हो गए।

जंग के बीच मुश्किल लग रही है बातचीत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जंग समाप्त करने को लेकर रूस अभी भी बातचीत करने को तैयार नहीं है। रूस अब भी खुद को ताकतवर को समझता है। जेलेंस्की ने अमेरिका के इंडस्ट्रियल लीडर नेताओं से कहा कि रूस का अभी बातचीत के लिए आना संभव नहीं है। वहीं यूक्रेन आने वाली सर्दियों के लिए बिली के प्लांट्स फिर से तैयार कर रहा है। गैस और कोयले का रिजर्व कर रहा हे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश