1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War News: भड़के रूस ने किया मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत, 89 घायल, पूरे यूक्रेन में हवाई अलर्ट

Russia Ukraine War News: भड़के रूस ने किया मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत, 89 घायल, पूरे यूक्रेन में हवाई अलर्ट

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Oct 10, 2022 09:35 am IST,  Updated : Oct 10, 2022 09:35 am IST

Russia Ukraine War News: क्रीमिया और रूस को जोड़ने वाले ब्रिज पर हुए ब्लास्ट के बाद से रूस और ज्यादा भड़क गया है। पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है। वहीं अब रूस ने यूक्रेन पर जोरदार मिसाइल हमला किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

Russia Missile Attack on Ukraine- India TV Hindi
Russia Missile Attack on Ukraine Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आवासीय इलाके में गिरी मिसाइल
  • यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग जारी
  • रूस के लिए खास अ​हमियत रखता है क्रीमिया

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन की जंग फिर तेज हो गई है। जहां यूक्रेन ने रूस पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, वहीं अब रूस भी अब बौखला गया है। भड़के रूस ने यूक्रेन पर जोरदार मिसाइल हमला किया है। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 89 लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट से क्रीमिया ब्रिज के डैमेज होने के हादसे के बाद रूस और ज्यादा बौखला गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। 

आवासीय इलाके में गिरी मिसाइल

यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज्जिया में रूसी सैनिकों ने मिसाइल से अटैक किया। ये अटैक अपार्टमेंट ब्लॉक और आवासीय इलाके पर किया गया। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मिसाइल अटैक में 13 लोगों की मौत हो गई है। करीब 89 अन्य घायल हो गए हैं। इन घायलों में 11 बच्चे भी शामिल हैं।यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है। रूस के हमलों से यूक्रेन के कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज़्ज़िया में रविवार को रूसी सैनिकों ने मिसाइल से अटैक किया। ये अटैक अपार्टमेंट ब्लॉक और आवासीय इलाके पर किया। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ज़ापोरिज्जिया पर किया गया हमला पिछले तीन दिनों की अवधि में इस तरह का दूसरा बड़ा अटैक है। एजेंसी के अनुसार रूसी विमान ने कम से कम 12 मिसाइलें दागीं?। इस दौरान 9 मंजिला अपार्टमेंट को टारगेट किया गया. हमले में हाइराइज अपार्टमेंट तबाह हो गया। इसके साथ ही 5 आवासीय भवनों को भी निशाना बनाया गया था।

रूस ने यूक्रेन को ठहराया पुल पर हमले का जिम्मेदार 

उधर, रूस ने केर्च ब्रिज पर किए गए हमले के लिए यूक्रेन को कसूरवार ठहराया है। व्लादिमीर पुतिन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर किए गए हमले को यूक्रेन के स्पेशल सर्विसेज द्वारा किया गया ‘आतंकी कृत्य’ करार दिया है। रूसी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। पुतिन ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूसी जांच समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर बास्त्रिकीन से कहा, ‘इसमें कोई आशंका नहीं है कि यह आतंकवादी कृत्य है, जिसका मकसद अहम नागरिक अवसंरचना को नष्ट करना था।’ तब बस्त्रिकीन ने कहा कि उनके समक्ष इस घटना को आतंकवादी कृत्य मानकर मुकदमा चलाने का विकल्प खुला है।

रूस के लिए खास अ​हमियत रखता है क्रीमिया

क्रीमिया प्रायद्वीप रूस के लिए प्रतीकात्मक महत्व रखता है और यह दक्षिण में उसके सैन्य अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अगर पुल को बंद कर दिया जाता है, तो इससे क्रीमिया तक साजो-सामान भेजना और मुश्किल हो जाएगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विस्फोट के बारे में जानकारी दे दी गई थी और उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक सरकारी समिति बनाने का आदेश दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश